Doctor Verified

फिस्टुला और पाइल्स में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें सही जानकारी

पाइल्स और फिस्टुला, दोनों ही गुदा और मलाशय से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। यहां जानिए, फिस्टुला और पाइल्स में क्या अंतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
फिस्टुला और पाइल्स में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें सही जानकारी


पाइल्स और फिस्टुला दोनों ही समस्याएं न केवल शारीरिक रूप से दर्दनाक होती हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर सकती हैं। इन दोनों समस्याओं के कारण गुदा के आसपास में दर्द, सूजन, ब्लीडिंग, खुजली और इंफएक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पाइल्स और फिस्टुला के गंभीर रूप में व्यक्ति को शौच के दौरान बहुत ज्यादा परेशानी हो सकती है, जिससे रोजमर्रा की एक्टिविटीज में रुकावट आती है। इसके अलावा, इन समस्याओं के साथ असहजता, घबराहट और समाजिक रिश्तों में भी दूरी पैदा हो सकती है। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, फिस्टुला और पाइल्स में क्या अंतर है?

1. पाइल्स क्या है? - What Is Piles

पाइल्स को हिन्दी में बवासीर कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब गुदा क्षेत्र में ज्यादा दबाव डालने से ब्लड वैसेल्स सूज जाती हैं। पाइल्स की समस्या कब्ज, ज्यादा समय तक शौच के दौरान बैठने, गर्भावस्था, मोटापा और लंबे समय तक खड़े रहने से उत्पन्न हो सकती है। पाइल्स के लक्षणों में गुदा क्षेत्र में खुजली, दर्द, ब्लीडिंग और गुदा के बाहर एक गांठ बन जाना शामिल हो सकता है। ब्लीडिंग आमतौर पर शौच के दौरान होती है और यह लक्षण धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के बाद बवासीर होना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से 

2. फिस्टुला क्या है? - What Is Anal Fistula

फिस्टुला गुदा और त्वचा के बीच बनता है। यह आमतौर पर गुदा के आसपास स्थित गांठ (एब्सेस) के कारण होता है, जो इंफेक्शन के कारण बनता है। जब इस इंफेक्शन का इलाज नहीं किया जाता, तो वह फिस्टुला के रूप में विकसित हो जाता है। फिस्टुला का मुख्य कारण गुदा के अंदर या आस-पास इंफेक्शन होता है, जो बाद में त्वचा की गहराई तक विकसित होता है। फिस्टुला के लक्षणों में गुदा में लगातार दर्द, सूजन और पस का रिसाव शामिल होता है। इसके अलावा, गुदा से बुरी गंध का आना भी एक सामान्य लक्षण हो सकता है। फिस्टुला के उपचार के बिना यह समस्या गंभीर हो सकती है और इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: फिस्टुला होने पर क्या करना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिससे समस्या से मिलेगी राहत

Difference between Piles and Fistula

फिस्टुला और पाइल्स में क्या अंतर है? - Difference Between Piles And Fistula

पाइल्स और फिस्टुला दोनों ही गुदा और मलाशय से संबंधित समस्याएं हैं, लेकिन इन दोनों के कारण, लक्षण और उपचार में अंतर होता है। पाइल्स ज्यादातर ब्लड वैसेल्स में सूजन के कारण होता है, जबकि फिस्टुला एक इंफेक्शन से विकसित होता है। यदि आप इन समस्याओं से पीड़ित हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

पाइल्स और फिस्टुला होने पर उचित उपचार और लाइफस्टाइल में सुधार जरूरी है। फाइबर युक्त डाइट लें, जिससे कब्ज की समस्या से बचाव हो सके। इसके साथ ही ज्यादा वजन गुदा पर दबाव डालता है, इसलिए वजन को कंट्रोल रखना भी जरूरी है। गुदा क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखें, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम हो सके।

All Images Credit- Freepik

Read Next

एचआईवी (HIV) स्किन को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version