Doctor Verified

क्या आप भी बार-बार छूते हैं अपना चेहरा? जानें ऐसा करना क्यों नहीं है सही

Why Touching Your Face Is Bad: बार-बार चेहरे को छूने की अपनी आदत में आपको सुधार करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि जब भी आप गंदे हाथों से अपने चेहरे को छूते हैं, तो इससे स्किन प्रॉब्लम होने का रिस्क बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी बार-बार छूते हैं अपना चेहरा? जानें ऐसा करना क्यों नहीं है सही


Why Avoid Touching Your Face: आप एक दिन में कई बार जाने-अनजाने अपने चेहरे को हाथ लगाते होंगे। आमतौर पर लोग ऐसा आदतन करते हैं। आपने कई विशेषज्ञों को यह सलाह देते सुना होगा कि बार-बार अपने चेहरे को हाथ लगाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि बार-बार अपने चेहरा को छूना त्वचा के लिए भी सही नहीं होता है। अमेरिकन अकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो उन लोगों को अपना चेहरा बिल्कुल नहीं छूना चाहिए, जिनकी त्वचा ऑयली है। ऐसा करने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि चेहरे को बार-बार छूने से किस तरह की स्किन प्रॉब्लम हो सकती है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

बार-बार चेहरा छूने के नुकसान- Why You Should Not Touch Your Face

why you should not touch your face frequently 01 (9)

1. बढ़ सकती है एक्ने की समस्या

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पहले से ही एक्ने और पिंपल की समस्या होती है। अगर ऐसे लोग बार-बार अपने चेहर को हाथ लगाते हैं, तो उनकी समस्या बढ़ सकती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? इस बारे में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "हम लोग अपने हाथ को बार-बार धोते नहीं हैं, जबकि दिन भर में कई तरह की चीजों को हाथ लगाते हैं। जब हम आदतन अपने चेहरे को गंदे हाथों से छू लेते हैं, ऐसे में चेहरे पर गंदगी, बैक्टीरिया और जर्म्स चिपक सकते हैं। इनकी बदौलत स्किन में कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: एक घंटे में लगभग 16 बार अपने चेहर को छूते हैं लोग, जानें कैसे काबू करें इस आदत को

2. त्वचा में रेडनेस और सूजन

difference-between-acne-and-pimples-02

अगर किसी के चेहरे पर पहले से ही दाने या किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है। ऐसे लोगों को तो भूलकर भी अपना चेहरा हाथ नहीं लगाना चाहिए। असल में, जब आप अपने गंदे हाथों से अपने पिंपल भरे चेहरे को छूते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। यहां तक कि रेडनसे और प्रभावित हिस्से में सूजन भी बढ़ने लगती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि त्वचा को बार-बार हाथ लगाने से बचें। जब भी अपनी त्वचा को हाथ लगाएं, तो बेहतर है कि अपने हाथों को वॉश कर लें

3. संक्रमण का रिस्क

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चेहरे को बार-बार छूने की वजह से आपको संक्रमण भी हो सकता है। आप पूछ सकते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? इस बारे में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "जिस तरह किसी गंदी चीज को हाथ लगाने के बाद आप अपने चेहरे को छूते हैं, तो इससे आपके चेहरे तक गंदगी और जर्म्स पहुंच जाते हैं। इससे सबसे ज्यादा आपकी आंख का निचला हिस्सा, मुंह और नाक प्रभावित होते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आगे बताती हैं, "अगर पहले से ही किसी को स्किन संबंध समस्या है, कोई घाव है, तो न सिर्फ उसे रिकवरी में समय लगेगा, बल्कि कंडीशन के बिगड़ने और इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में भी जरूरी है मॉइस्चराइज लगाना, जानें इसे लगाने के फायदे

अपने चेहरे को बार-बार छूने से कैसे बचें?

  1. चेहरे को बार-बार छूने की अपनी आदत में सुधार करें। 
  2. अपने हाथों को अक्सर व्यस्त रखें, ताकि चेहरा छूना याद न रहे।
  3. अपने हाथों को बार-बार धोएं, ताकि चेहरा छूने पर नुकसान न हो।
  4. समय-समय पर अपने काम से ब्रेक लें। इससे तनाव कम होता है और आप अनजाने में चेहरा नहीं छते हैं।

इसे भी पढ़ें: पिंपल्स को बार-बार छूना या फोड़ना हो सकता है खतरनाक, इंफेक्शन का खतरा

निष्कर्ष

निश्चित रूप से कभी-कभी चेहरा छूना अच्छा लगता है, इससे रिलैक्सेशन महसूस होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप बार-बार अपने चेहरे को छुएं। ऐसा करने से त्वचा से संबंधित कई समस्याएं हो जाती हैं, जैसे स्किन में पिंपल या एक्ने हो सकते हैं, स्किन इरिटेशन और इंफेक्शन से बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि जब भी अपने चेहरे को हाथ लगाएं, उन्हें धोना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे को बार-बार छूने से क्या होता है?

    चेहरे को बार-बार छूना सही नहीं होता है। ऐसा करने की वजह से स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। वहीं, अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति को छूने के बाद अपने चेहरे को हाथ लगा देते हैं, तो आपको भी संक्रमण होने का रिस्क बढ़ जाता है।
  • चेहरे पर कुछ भी नहीं लगाने से क्या होता है?

    इन दिनों प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। साथ ही, लोगों के जीवन में तनाव भी कम नहीं है। ऐसे में कम उम्र में ही त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। झुर्रियों, झाइयों का प्रभाव कम करना है, तो स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए। अगर आप चेहरे पर कुछ नहीं लगाएंगे, तो पिंपल, ऑयली स्किन, स्किन ड्राइनेस जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    सुबह उठते ही चेहरे को सबसे पहले क्लींजर से साफ करना चाहिए। इसके बाद टोनर, सीरम और मॉइस्चराइजर अप्लाई करना चाहिए। जब भी घर से बाहर निकलें, सनस्क्रीन लगाना न भूलें। इससे स्किन को यूवी रेज बचाया जा सकता है। साथ ही, बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आती है।

 

 

 

Read Next

खाली पेट पिएं हल्दी का पानी, त्वचा को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 17, 2025 11:56 IST

    Modified By : मीरा टैगोर
  • Sep 17, 2025 11:56 IST

    Published By : मीरा टैगोर

TAGS