बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है हाथ धोना, जानें हैंड वॉश के लिए क्या करें और क्या नहीं?

15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया जाता है, जिसमें हाथ धोने के महत्व पर जोर दिया जाता है। आइए जानते हैं हाथ धोने के लिए क्या करें और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है हाथ धोना, जानें हैंड वॉश के लिए क्या करें और क्या नहीं?


Global Handwashing Day: स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने रूटीन में कुछ ऐसी आदतें शामिल करें, जो आपको बीमारी से बचा सकें। इन्हीं आदतों में हाथ धोने (Hand Wash Habit) की आदत भी शामिल है। बचपन से ही हम सभी हाथ धोने के फायदों के बारे में जानते और सुनते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों के बीच हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों के बीच साबुन और पानी से हाथ धोने के महत्व पर जोर डाला जाता है। हाथ धोना न सिर्फ खुद को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है, बल्कि दूसरों में इन्फेक्शन फैलने के जोखिम को कम करने का भी एक बेहतरीन तरीका है। ऐसे में आइए वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के वरिष्ठ निदेशक और न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष वैश्य से जानते हैं हाथ धोने के लिए क्या करें और क्या नहीं?

ठीक तरह से हाथ धोने के लिए क्या करें? 

  • अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं। हाथों के सभी हिस्सों, जैसे हथेली, उंगलियां, हाथ के पीछे, नाखूनों को उंगलियों के बीचके हिस्से को अच्छे से साफ करें। 
  • साबुन और पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपके हाथ से गंदगी, बैक्टीरिया और वायरस को ज्यादा बेहतर ढंग से हटाने में मदद करता है। 
  • हाथों को ठीक से सुखाएं, क्योंकि गीले हाथ आप जिस भी स्थान पर रखेंगे वहां कि सारी गंदगी आपके हाथों पर लग जाएगी। इसलिए अपने हाथों को तौलिएं ये हवा में अच्छी तरह सुखाएं। 
  • खाने से पहले और बाद में हाथ जरुर धोंएं। रोटी तोड़ने के लिए और उसे खाने के लिए आप अपने हाथों का इस्तेमाल जरूर करते हैं, जिससे हाथों के बैक्टीरिया मुंह में जा सकते हैं, इसलिए हाथ जरूर धोएं। 
  • बाथरुम, डस्टबीन या दरवाजे के हैंडल जैसी आम सतहों को छूने के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं। 
  • अगर आपके पास साबुन या पानी मौजूद नहीं है तो आपने साथ अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर रखें और जरूरत पड़ने में उससे ही अपने हाथों को साफ करें। 
Hand Wash

हाथ धोने के समय क्या न करें?

  • सिर्फ पानी से अपने हाथों को न धोएं बल्कि साबुन का भी इस्तेमाल जरूर करें, ताकि बैक्टीरिया को हटाया जा सके। 
  • हाथों को साफ करने में जल्द बाजी न करें, क्योंकि आपके हाथों पर मौजूद गंदगी आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। 
  • छींकने या खांसने के बाद हाथ धोना न भूलें। अपना चेहरा छूने या टिश्यू का इस्तेमाल करने के बाद भी हमेशा हाथ धोएं।
  • एंटीबैक्टीरियल साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि नियमित साबुन भी उतना ही प्रभावी होता है और बैक्टीरिया पैदा होने के जोखिम को कम करता है।

हाथ धोना एक अच्छी आदत होती है, जो हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए खुद भी हाथ धोएं और अपने आस-पास के लोगों को भी हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें।

Image Credit: Freepik 

Read Next

यमुना नदी में बढ़ा फेकल कोलीफॉर्म का स्तर, जानें यह बैक्टीरिया सेहत के लिए क्यों है नुकसानदायक?

Disclaimer