आजकल आंखों का संक्रमण एक आम समस्या बनती जा रही है, खासकर बदलते मौसम, प्रदूषण और साफ-सफाई न रखने के कारण ये दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है। चाहे वह बैक्टीरियल हो, वायरल या फिर एलर्जी से होने वाला संक्रमण, आंखों से जुड़ी यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आना और सूजन जैसे लक्षण संक्रमण के सामान्य संकेत होते हैं, जो अक्सर गंदे हाथों से आंखों को छूने के कारण होते हैं। गंदे हाथों के जरिए बैक्टीरिया और वायरस आसानी से आंखों में जा सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बार लोग बिना हाथ धोए ही अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं, जिससे आंखों में गंदगी और कीटाणु जमा हो जाते हैं। यही कारण है कि आंखों के संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई और खासतौर पर हाथों की सफाई को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। इस लेख में शिव नाथ मेमोरियल आई सेंटर, इटावा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री नाथ से जानिए, कैसे हाथ धोना आंखों के संक्रमण से बचने में मदद करता है और इसके क्या फायदे होते हैं।
आंखों के संक्रमण के कारण
आंखों का संक्रमण कई कारणों से हो सकता है, जिनमें बैक्टीरिया, वायरस और फंगस प्रमुख हैं। जब हम अपने गंदे हाथों से आंखों को बार-बार छूते हैं, तो बैक्टीरिया और वायरस आसानी से आंखों में जा सकते हैं और संक्रमण का कारण बनते हैं। आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं आमतौर पर संक्रमण के लक्षण होते हैं।
इसे भी पढ़ें: आंखों की समस्या को दूर करती है लेसिक सर्जरी, जानें इसके जोखिम कारक
आंखों के संक्रमण से बचने के लिए धोएं हाथ
आंखों के संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोते रहना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह कई सामान्य संक्रमणों को रोक सकता है। खासकर अगर आपको बार-बार आंखों को छूने की आदत है, तो इस समस्या से बचाव का सबसे आसान तरीका नियमित हाथ धोना है। जब आप दिनभर अलग-अलग सतहों को छूते हैं, तो आपके हाथों पर हजारों की संख्या में बैक्टीरिया और वायरस जमा हो जाते हैं। अगर आप गंदे हाथों से आंखों को छूते हैं, तो यह आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में हाथों को साफ रखने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।
नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने से बैक्टीरिया और वायरस का सफाया होता है, जिससे आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। डॉक्टर का कहना है कि आपको कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना चाहिए ताकि हाथों पर मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया साफ हो सकें।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में आंखों की बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए फॉलो करें ये आई केयर रूटीन
बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव
अगर आप बार-बार गंदे हाथों से आंखों को छूते हैं तो इससे 'आंख आने' की समस्या हो सकती है, यह एक ऐसा संक्रमण है जो आसानी से फैल सकता है। ऐसे में नियमित रूप से हाथ धोना और बार-बार आंखों को छूने से बचना, आपको इस संक्रमण से बचा सकता है। इसके अलावा, अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो तुरंत अपने हाथ धोएं ताकि संक्रमण और न फैले।
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हाथ धोने के सही तरीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। गलत तरीके से हाथ धोने से हाथों पर बैक्टीरिया और वायरस बने रहते हैं, जो आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
- साबुन से हाथ धोना बैक्टीरिया और वायरस को मारने का सबसे प्रभावी तरीका है।
- कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- नाखूनों के नीचे बैक्टीरिया छिपे हो सकते हैं, इसलिए ध्यान से साफ करें।
- हाथ धोने के बाद उन्हें साफ और सूखे तौलिए से पोंछें।
निष्कर्ष
आंखों के संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोना और आंखों को छूने से बचना संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
All Images Credit- Freepik