Causes Of Eye Infection In Hindi: बरसात के दिनों में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आंखों का संक्रमण भी इसमें शामिल है। असल में, इन दिनों यह बहुत आम समस्या हो जाती है। आंखों में संक्रमण होने के कारण असहजता और रोजमर्रा के कामकाज करना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर समय पर आंखों के संक्रमण का ट्रीटमेंट न किया जाए, तो समस्या बढ़ भी सकती है। लेकिन, यहां सवाल ये उठता है कि आखिर इन दिनों आंखों का संक्रमण का जोखिम बढ़ क्यों हो जाता है? और इससे कैसे बचा सकता है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
आंखों में संक्रमण का कारण- Causes Of Eye Infection In Hindi
बैक्टीरिया, फंगाई और वायरस के कारणों से आंखों में संक्रमण हो सकता है। ये बहुत छोटे ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो आंखों में घुस जाते हैं, जिससे आंखों में चोट लग सकती है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। शायद आपको पता न हो, कई बार कॉन्टैक्ट लेंस के साथ सोने की वजह से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि आंखों का संक्रमण ज्यादा घातक नहीं होता है। लेकिन, संक्रमित आंखों की सही तरह से देखभाल न की जाए, तो इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है या असहजता लंबे समय तक चल सकती है। आमतौर पर आंखों के संक्रमण के तीन मुख्य कारण होते हैं। आगे जानते हैं कि इनके बारे में विस्तार से।
इसे भी पढ़ें: आंखों में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
बैक्टीरियाः आंखों में संक्रमण का एक कारण बैक्टीरियल होता है। सामान्यत दोनों बैक्टीरिया यानी ग्राम पोजिटिव और ग्राम नेगेटिव दोनों की वजह से आई इंफेक्शन हो सकता है। बेसिलस, एंटेरोबैक्टीरियेसी और हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा कुछ ऐसे बैक्टीरिया हैं, जो आई इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
वायरसः बैक्टीरिया की ही तरह कुछ वायरस भी आई इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसमें हर्पीस सिंप्लेक्स टाइप 1, वेरीसेल्ला जोस्टर वायरस और एडिनो वायरस शामिल हैं।
फंगाईः इसकी वजह से भी आंखां के संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। खासकर, कैटेरेक्ट के ऑपरेशन के बाद फंगल इंफेक्शन का रिस्क रहता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों में होने वाली एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण और सावधानियां
टॉप स्टोरीज़
आंखों के संक्रमण से कैसे बचें
आंखों के संक्रमण से बचना बहुत आसान है। यहां बताए गए टिप्स जरूर फॉलो करें-
- ध्यान रखें कि कभी भी कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर न सोएं। जब भी कॉन्टैक्ट लेंस पहनें, उन्हें साफ करें। गंदे हाथों से उन्हें न छुएं।
- समय-समय पर आंखों को साफ करते रहें। अगर किसी स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं, तो आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए आई गियर पहनें।
- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। किसी भी तरह की दवाई या केमिकल को हाथ लगाने के बाद सीधे आंखों को न छुएं। इस तरह की चीजों को छूने के बाद हाथों को साफ करना न भूलें।
- ऐसे लोगों से दूर रहें, जिन्हें आंखों में संक्रमण है। आई इंफेक्शन बहुत तेजी से फैल सकता है।
- आंखों से जुड़ी कोई भी परेशानी है, तो बेहतर है तौलिया, मेकअप किट आदि शेयर न करें।
All Image Credit: Freepik