मानसून में बच्‍चों के ल‍िए क्‍यों जरूरी है हाथों की सफाई? जानें हैंड वॉश के 5 फायदे

Hand Hygiene For Kids: बच्‍चों के हाथों के ल‍िए सफाई जरूरी है। इस तरह बच्‍चों को बीमार‍ियों से बचाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बच्‍चों के ल‍िए क्‍यों जरूरी है हाथों की सफाई? जानें हैंड वॉश के 5 फायदे


Importance of Hand Hygiene For Kids in Monsoon: पुराने समय में दादी-नानी कहा करती थीं क‍ि मानसून के द‍िनों में साफ-सफाई का ख्‍याल रखना चाह‍िए। सफाई की कमी से, शरीर बीमार‍ियों की चपेट में आ जाता है। मानसून में बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में बीमार‍ियां उन लोगों को जल्‍दी अपना श‍िकार बनाती हैं ज‍िनकी इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है। बूढ़े लोग, गर्भवती मह‍िलाएं और बच्‍चों को बीमार‍ियां जल्‍दी हो जाती हैं। मानसून में बैक्‍टीर‍िया और वायरस के प्रकोप के कारण, स्‍क‍िन इंफेक्‍शन का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपके घर में बच्‍चे हैं, तो आपको इस मानसून, बच्‍चों के हैंड हाइजीन पर फोकस करना चाह‍िए। हाथों की सफाई के जर‍िए, कई बीमार‍ियों के खतरे को रोका जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे मानसून में बच्‍चों के ल‍िए हाथों की सफाई क्‍यों जरूरी है और हाथों को साफ करने का सही तरीका कैसे होना चाह‍िए।    

hand hygiene tips in hindi

मानसून में बच्‍चों के ल‍िए क्‍यों जरूरी है हाथों की सफाई?- Importance of Hand Hygiene For Kids in Monsoon

मानसून में बच्‍चों के ल‍िए हाथों को साफ रखना जरूरी है। हाथों को साफ रखकर आप, उन्‍हें बीमारी और इंफेक्‍शन से बचा सकते हैं-  

  • मानसून में नमी और गंदगी बढ़ने के कारण बैक्‍टीर‍िया और वायरस तेजी से फैलते हैं। गंदे हाथों से संक्रमण का खतरा फैलता है। 
  • मानसून में दूष‍ित पानी के कारण डायर‍िया, हैजा और टायफाइड जैसी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। हाथों की सफाई के साथ, इन बीमार‍ियों से बचने में मदद म‍िलती है।
  • नमी के कारण बच्चों को सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाथों की सफाई से इन वायरस के असर को रोका जा सकता है।
  • मानसून के दौरान कीचड़ और गंदगी में खेलते समय बच्चों के हाथों में पैरासाइट्स और लार्वा चिपक सकते हैं। इनसे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गंदे और गीले हाथों से त्वचा पर रैशेज़, फंगल इंफेक्शन और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- हाथों की हाइजीन से जुड़े इन 5 मिथकों पर अकसर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें इनकी सच्चाई

बच्‍चे को हाथ साफ करने का सही तरीका स‍िखाएं- How to Clean Hands 

बच्‍चे को हाथ धोने का सही तरीका स‍िखाने के ल‍िए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करवाएं- 

  • सबसे पहले बच्‍चे को साफ पानी से हाथों को गीला करने के ल‍िए कहें। 
  • इसके बाद बच्‍चे को हाथों पर साबुन लगाना है। 
  • बच्‍चे को साबुन से हाथों को अच्‍छी तरह से साफ करना है। 
  • यह प्रक्र‍िया 20 सेकेंड्स तक होनी चाह‍िए।
  • सुनिश्चित करें कि वह उंगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे भी रगड़कर त्‍वचा को साफ करे।
  • हाथों को साफ, बहते पानी के नीचे अच्छे से धोएं ताकि साबुन पूरी तरह से निकल जाए।
  • साफ तौलिए या एयर ड्रायर की मदद से हाथों को अच्छी तरह से सुखाएं।

हैंड वॉश के फायदे- Benefits of Hand Washing 

  • मानसून में हाथों को साफ करके आप डायर‍िया, हैजा, टाइफाइड जैसी बीमार‍ियों से बच्‍चे को बचा सकते हैं। 
  • सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए हाथों को साफ रखना जरूरी है। 
  • हाथों को साफ रखकर आप पेट दर्द, उल्‍टी-दस्‍त जैसी बीमार‍ियों के खतरे से बच सकते हैं। 
  • हाथों की सफाई के जर‍िए स्‍क‍िन इंफेक्‍शन, फंगल इंफेक्‍शन, रैशेज आद‍ि से भी बचा सकता है।   
  • हाथों को साफ रखकर आप माउथ इंफेक्‍शन, छाले आद‍ि समस्‍याओं से भी बच्‍चे को बचा सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

बच्चों को उमस से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बीमार नहीं पड़ेंगे बच्चे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version