Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में सिर्फ गुड़ वाली चाय ही क्यों पीनी चाहिए? इसके फायदे जानकर आप भी छोड़ देंगे नॉर्मल चाय

सर्दियों में चाय का कप सिर्फ आदत नहीं, बल्कि ठंड भगाने का सबसे पसंदीदा तरीका माना जाता है। यहां जानिए, सर्दियों में सिर्फ गुड़ वाली चाय ही क्यों पीनी चाहिए? 

सर्दियों में सुबह की शुरुआत अगर चाय के बिना हो जाए, तो पूरा दिन फीका-सा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ठंड बढ़ते ही शरीर को सिर्फ चाय नहीं, बल्कि मिठास और गर्माहट दोनों की जरूरत महसूस होती है? यही कारण है कि आजकल गुड़ वाली चाय तेजी से फेमस हो रही है। यह सिर्फ एक देसी ट्रेंड नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक बड़ा बदलाव है जिसे डाइटिशियन भी पसंद कर रहे हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में, जब शरीर को ज्यादा एनर्जी, गर्माहट और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उस समय गुड़ की चाय किसी नेचुरल टॉनिक की तरह काम करती है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में गुड़ वाली चाय ही क्यों पीनी चाहिए? - Why jaggery tea is healthier than normal chai

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि गुड़ प्राकृतिक मिठास का सबसे पावरफुल सोर्स है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट, एनर्जी और कई जरूरी पोषक तत्व देता है। जबकि सामान्य चाय में चीनी और दूध का संयोजन कई लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं, सूजन और ब्लड शुगर स्पाइक बढ़ा सकता है। यही वजह है कि विंटर सीजन में गुड़ की चाय को एक हेल्दी विकल्प के रूप में अपनाया जा रहा है।

1. शरीर को मिले गर्मी

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, गुड़ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मिनरल्स शरीर के तापमान को मेंटेन करने में मदद करते हैं। चीनी सिर्फ कैलरी देती है, जबकि गुड़ शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने वाले पोषक तत्व भी देता है। यही कारण है कि उत्तर भारत में सदियों से गुड़ का इस्तेमाल ठंड से बचाव के लिए किया जाता रहा है। गुड़ की चाय पीने से शरीर अंदर से गर्म और एक्टिव महसूस करता है।

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए पिएं सौंफ और अजवाइन की चाय, तेजी से पिघलेगी चर्बी

2. गुड़ पाचन को बेहतर करे और कब्ज दूर

सर्दियों में कम पानी पीने के कारण अक्सर कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। गुड़ की चाय पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। गुड़ में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो आंतों की गति (bowel movement) को बढ़ाते हैं। वहीं सामान्य दूध वाली चाय, खासकर खाली पेट, कई लोगों में एसिडिटी और ब्लोटिंग को बढ़ाती है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि गुड़ की चाय हल्की होती है, जिसे पीने से पेट आराम महसूस करता है और डाइजेशन बेहतर चलता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करके इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। ठंड के मौसम में बार-बार होने वाले वायरल इंफेक्शन, खांसी-जुकाम और थकान से बचने के लिए गुड़ की चाय उपयोगी मानी जाती है। यह खून को साफ करने में भी मदद करती है।

jaggery tea vs normal chai

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में महिलाएं पिएं गुड़ की चाय, दर्द में मिलेगा आराम और ब्लड फ्लो रहेगा सही

4. वजन कंट्रोल में सहायक

अगर आप शुगर-फ्री या वजन घटाने की कोशिश में हैं, तो गुड़ एक बेहतर विकल्प हो सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) चीनी से कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसके अलावा गुड़ में मौजूद मिनरल्स मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन कंट्रोल मात्रा में करना चाहिए।

निष्कर्ष

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सर्दियों में गुड़ की चाय, नॉर्मल चाय से कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद विकल्प है। यह शरीर को एनर्जी, गर्माहट, बेहतर पाचन, मजबूत इम्यूनिटी और एंटीऑक्सिडेंट सपोर्ट देती है। अगर आप अपने विंटर रूटीन को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो रोजाना एक कप गुड़ की चाय आपकी सेहत के लिए छोटा लेकिन असरदार बदलाव साबित हो सकती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या गुड़ चीनी से बेहतर है?

    गुड़ में मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और प्राकृतिक मिठास होती है, जबकि चीनी सिर्फ खाली कैलोरी देती है। इसलिए गुड़ शरीर को पोषण भी देता है और डिटॉक्स में भी मदद करता है।
  • क्या डायबिटीज में गुड़ खा सकते हैं?

    डायबिटीज वाले लोग गुड़ का सेवन सावधानी से और कम मात्रा में करें, क्योंकि गुड़ भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।
  • क्या गुड़ खाने से पाचन बेहतर होता है?

    गुड़ में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो आंतों की गति (bowel movement) को सुधारते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच में मददगार माना जाता है, खासकर सर्दियों में।

Read Next

सर्दियों में मेरी मनमानी भूख पर मोर‍िंगा ने कैसे लगाया ब्रेक? पढ़ें मेरा अनुभव और डॉक्टर गाइडेंस

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2025 16:20 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 11, 2025 16:20 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 11, 2025 16:20 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content