Doctor Verified

क्या गुड़ की चाय रोज पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

Jaggery Tea Benefits: कई लोग गुड़ की चाय का सेवन रोज करते हैं। लेकिन क्या यह सुरक्षित है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुड़ की चाय रोज पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

Is It Safe To Consume Jaggery Tea Daily: सर्दियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है। ऐसे में कई लोग गुड़ का सेवन करना भी पसंद करते हैं। सर्दियों में गुड़ को कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता हैं। जैसे कि खीर, हलवा, लडडू बनाने के लिए या दूध और रोटी के साथ। इसी तरह कई लोग गुड़ की चाय रोज पीना पसंद करते हैं। गुड़ और चाय का कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सुरक्षित है? क्या इसके सेवन से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं? यह जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।  

jaggery

क्या गुड़ की चाय रोज पी सकते हैं? Is It Safe To Consume Jaggery Tea Daily

एक्सपर्ट के मुताबिक गुड़ की चाय का सेवन रोज करना फायदेमंद है, खासकर जब आप सर्दियों में इसका सेवन करते हैं। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम के साथ फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम भी होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप गुड़ की चाय का सेवन अधिक मात्रा में न करें। साथ ही खाली पेट इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े- क्या गुड़ की चाय पीने से वजन कम होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जानें सर्दियों में गुड़ की चाय पीने के फायदे- Jaggery Tea Benefits In Winter

बॉडी डिटॉक्स में मदद करे

गुड़ की चाय में मौजूद पोषक तत्व बॉडी से टॉक्सिन्स निकालकर डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी तेज होती है। 

शरीर में एनर्जी बनाए रखे

गुड़ की चाय के सेवन से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मददगार है। 

इसे भी पढ़े- गुड़ की चाय पीने से कई समस्याएं रहती हैं दूर, जानें बनाने का सही तरीका

वेट लॉस में मदद करे

गुड़ की चाय बॉडी में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करके वेट लॉस में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी भी कम होने लगती है।

सर्दी-फ्लू से बचाने में मदद करे

गुड़ की चाय गर्म होने के कारण यह सर्दी-खांसी से राहत देने में मदद कर सकती है। 

ध्यान रखें कि आप गुड़ की चाय का सेवन अधिक मात्रा में न करें। साथ ही खाली पेट इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

Trail mix: ट्रेल मिक्स खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer