Doctor Verified

दांतों के रिटेनर को साफ करना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

दांतों में रिटेनर लगाने के बाद डेंटिस्ट इसकी साफ-सफाई करने की सलाह भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानत हैं रिटेनर को साफ करना जरूरी क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के रिटेनर को साफ करना क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से


What Happens If You Don't Clean Your Retainer: ब्रेसेस हटने के बाद डेंटिस्ट रिटेनर लगाते हैं। यह दांतों को शेप में रखने और हिलने से बचाने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। दांतों से जुड़ी हर समस्या के लिए अलग तरह के रिटेनर इस्तेमाल होते हैं। जैसे कि हॉली रिटेनर, जो मुंह के आकार के अनुसार ढाले जाते हैं। पारदर्शी रिटेनर, जो हॉली रिटेनर के मुकाबले कम नजर आते हैं। बॉन्डेड या फिक्स्ड रिटेनर जो दांतों से पूरी तरह जड़े होते हैं। रिटेनर लगाने के बाद डेंटिस्ट कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। जिनमें रिटेनर के समय, हटाने का समय और क्या खा सकते हैं या क्या नहीं हर चीज शामिल होती है। इसी तरह रिटेनर लगने के बाद इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रिटेनर की साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह क्यों दी जाती है। इस बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर अनिमेष वर्मा (Dr Animesh Verma, BDS, MDS MPH FMC (Germany), Director, D&D Fix Polyclinic Aliganj, Lucknow) से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके कारण।

01 - 2025-05-26T130242.249

दांतों के रिटेनर को साफ करना क्यों जरूरी है? Is It Important To Clean Your Retainer

प्लाक जमने का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Plaque

दांतों की तरह रिटेनर पर भी बैक्टिरिया और खाने के कण जमा होने लगते हैं। इस कारण दांतों में प्लाक जमने लगता है। अगर रिटेनर की साफ-सफाई न की जाए, तो इससे मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। वहीं, यह कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बन सकता है। लेकिन, अगर नियमित रूप से रिटेनर को साफ किया जाए, तो इसमें प्लाक जमने का खतरा नहीं होता है।

मुंह की बदबू कंट्रोल रहती है- Reduce Risk of Mouth Smell

अगर रिटेनर की साफ-सफाई न की जाए, तो इस कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया मुंह से बदबू आने और मुंह का स्वाद खराब होने की वजह बन सकते हैं। लेकिन, रिटेनर को रोज साफ करने से खाने के कण और बैक्टीरिया क्लीन हो जाते हैं। इससे मुंह से बदबू आने की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- दांतों की सफाई और व्हाइटनिंग में क्या है फर्क? जानें डेंटिस्ट से

ओरल हाइजीन मेंटेन रहती है- Maintain Oral Hygiene

रिटेनर लंबे समय तक मुंह में रहता है। इसलिए यह हमारी ओरल हेल्थ से सीधी तौर पर जुड़ा होता है। रिटेनर को साफ करके पहनने से ओरल हाइजीन मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इससे दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

दांतों का उड़ने के रोकना है- Maintain Natural Color

खानपान से जुड़ी गलतियां दांतों पर निशान लगने का कारण बन सकती हैं। इसलिए रिटेनर को रोज साफ करना जरूरी है। इससे दांतों पर निशान लगने और दांतों का प्राकृतिक रंग खराब होने का खतरा रूक जाता है। रिटेनर दांतों पर कवज की तरह काम करते हैं। इससे दांतों की चमक भी बरकरार रहती है।

इसे भी पढ़ें- क्रॉनिक किडनी डिजीज में दांतों की हेल्थ पर ध्यान देना क्यों आवश्यक होता है? डॉक्टर से जानें

इंफेक्शन का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Infection

अगर रिटेनर को काफी समय तक साफ न किया जाए, तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जितने ज्यादा बैक्टीरिया बढ़ते हैं उतना ही इंफेक्शन होने का खतरा भी होता है। इसलिए रिटेनर को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। रिटेनर साफ होने से दांत भी सुरक्षित रहते हैं और इससे बीमारी और इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं होता है।

निष्कर्ष

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रिटेनर की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हाइजीन मेंटेन न करने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इंफेक्शन और मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हर रिटेनर को लगाकर रखने का समय और साफ करने का तरीका अलग होता है। इसलिए अपने डेंटिस्ट से इसकी साफ-सफाई करने का तरीका जरूर समझ लें।

FAQ

  • क्या गंदे रिटेनर के साथ सोना बुरा है? 

    अगर आपने दिनभर में एक बार भी रिटेनर को साफ नहीं किया जाए, तो इससे रिटेनर में खाने के कण जमने सकते हैं। अगर आप गंदे रिटेनर लगाकर सो जाते हैं, तो इससे रिटेनर में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ये मुंह से बदबू आने, इंफेक्शन होने और प्लाक जमने का कारण भी बन सकता है।
  • अपने रिटेनर्स को साफ करना क्यों जरूरी है?

    रिटेनर्स को साफ करना इसलिए जरूरी है जिससे दांतों को नुकसान होने से और इंफेक्शन से बचाया जा सके। रिटेनर को साफ करने से मुंह से बदबू आने और दांतों में प्लाक जमने का खतरा कम होता है। 
  • गंदे रिटेनर पहनने से क्या होता है? 

    अगर आप गंदे रिटेनर पहनकर रखते हैं, तो इससे आपको दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। गंदे रिटेनर पहनने के कारण आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इसके कारण मुंह से बदबू आ सकती है और दांतों में प्लाक भी जम सकता है।

 

 

 

Read Next

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Disclaimer