Doctor Verified

Dental Procedure: पल्पोटॉमी क्या है और दांत से जुड़ी किन समस्याओं में किया जाता है, डॉक्टर से जानें

दांतों से जुड़ी समस्या और सेंसिटिविटी होने पर आपको खाना खाने में भी परेशानी होती है। साथ ही, दर्द की वजह से सिरदर्द हो सकता है। इस लेख में जानते हैं कि दांतों की समस्या में पल्पोटोमी कैसे की जाती है और इसके क्या फायदे होते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dental Procedure: पल्पोटॉमी क्या है और दांत से जुड़ी किन समस्याओं में किया जाता है, डॉक्टर से जानें

सेहतमंद रहने के लिए आपको दांतों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हर उम्र में व्यक्ति को दांतों और मसूड़ो से जुड़ी समस्या हो सकती है। दरअसल, अधिकतर मामलों में दांतों की हाईजीन पर ध्यान न देने की वजह से व्यक्ति को मसूड़ो और दांतों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बार की कैविटी और इंफेक्शन की वजह से दातों में दर्द, सूजन और अन्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में, पल्पोटोमी से इलाज किया जा सकता है। इसमें दांतों की जड़ को सुरक्षित रखते हुए संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। यह उपचार विशेष रूप से बच्चों के दूध के दांतों और कुछ मामलों में स्थायी दांतों के लिए भी उपयोगी होता है। इस लेख में टूथ केयर डेंटल क्लीनिक के डेंटिस्ट डॉ. दीपक मिश्रा से जानते हैं कि पल्पोटोमी क्या है, यह कैसे की जाती है, और इसके क्या फायदे हो सकते हैं? 

पल्पोटोमी प्रक्रिया क्या है और कैसे की जाती है? - What is Pulpotomy in Hindi

पल्पोटोमी एक डेंटल ट्रीटमेंट प्रोसेस है, जिसमें दांतों के इंफेक्शन या डैमेज पल्प (गूदा) के ऊपरी हिस्से को हटा दिया जाता है, जबकि उसकी जड़ को संरक्षित रखा जाता है। इस प्रक्रिया से दांतों को पूर्ण रूप से निकालने से बचाना और संक्रमण को फैलने से रोकना है। इसे मुख्य रूप से बच्चों में दूध के दांतों के इलाज के लिए किया जाता है, ताकि दांतों की नेचुरल ग्रोथ सही तरीके से होती है। 

Pulpotomy-benefits-for-teeth-problem-in

पल्पोटोमी की प्रक्रिया कैसे की जाती है? - Process Of Pulptomy in Hindi 

पल्पोटोमी की प्रक्रिया एक ट्रेंड डेंटिस्ट द्वारा की जाती है और इसके कुछ चरण होते हैं, जिनको आगे जानते हैं। 

  • दांतों को सुन्न करना: इस प्रक्रिया में सबसे पहले, प्रभावित दांत और आसपास के क्षेत्र को सुन्न करने के लिए लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है।
  • डैमेज पल्प को हटाना: एक विशेष उपकरण की मदद से दांत के ऊपरी हिस्से से संक्रमित पल्प को हटा दिया जाता है।
  • जड़ को संरक्षित करना: जड़ में उपस्थित स्वस्थ पल्प को बचाने के लिए एक दवा लगाई जाती है, जिससे संक्रमण न फैले।
  • दांत को सील करना: दांत को सुरक्षित रखने के लिए इसे एक स्थायी भराव या स्टेनलेस स्टील क्राउन से कवर कर दिया जाता है।

पल्पोटोमी के क्या फायदे होते हैं?- Benefits Of Pulpotomy in Hindi 

अगर दांत में ज्यादा कैविटी हो गई है लेकिन जड़ स्वस्थ है, तो पल्पोटोमी से दांत को बचाया जा सकता है।

  • संक्रमण और गहरे कैविटी के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में यह उपचार बहुत कारगर होता है। पल्प को हटाने से दर्द का मुख्य कारण समाप्त हो जाता है।
  • अगर संक्रमित पल्प को समय पर नहीं हटाया गया, तो यह पूरे दांत और आसपास के टिश्य़ू में फैल सकता है। पल्पोटोमी इस संक्रमण को रोकने में मदद करती है और दांतों की सेहत बनाए रखती है।
  • बच्चों में दूध के दांत का सही समय पर मौजूद रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि स्थायी दांत सही तरीके से उग सकें। पल्पोटोमी से दूध के दांतों को समय से पहले गिरने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दांतों की कैविटी को लंबे समय तक न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती हैं ये 5 समस्‍याएं

पल्पोटोमी एक प्रभावी और सुरक्षित प्रक्रिया है, जो दांतों को बचाने और दर्द से राहत देने में मदद करती है। यह विशेष रूप से बच्चों के दूध के दांतों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है, ताकि उनका ओरल हेल्थ सही तरीके से विकसित हो सके। यदि आपके बच्चे को हैवी कैविटी या दांतों में संक्रमण की समस्या हो रही है, तो पल्पोटोमी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दांतो की किसी भी समस्या को हल्के में न लें,इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

FAQ

  • पल्पेक्टोमी को ठीक होने में कितना समय लगता है?

    कोमलता लगभग 2 या 3 दिनों में दूर हो जानी चाहिए, और 2 सप्ताह के भीतर चोट के निशान भी ठीक हो जाने चाहिए। कठोरता और सूजन 3 से 6 महीने तक रह सकती है 
  • क्या पल्पेक्टोमी से बचा जा सकता है?

    अच्छे मौखिक देखभाल अभ्यास पल्पेक्टोमी उपचार की आवश्यकता को कम कर सकते हैं
  • पल्पोटॉमी दर्द कितने समय तक रहता है?

    अधिकांश बच्चों को प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों तक उपचारित दांत में कुछ संवेदनशीलता या हल्का दर्द महसूस होता है

 

 

 

Read Next

कहीं आप तो टॉयलेट में नहीं बिताते ज्यादा समय? डॉक्टर से जानें कितनी देर टॉयलेट में बैठना है सही

Disclaimer