Doctor Verified

कहीं आप तो टॉयलेट में नहीं बिताते ज्यादा समय? डॉक्टर से जानें कितनी देर टॉयलेट में बैठना है सही

How Long Should You Sit on the Toilet to Poop : टॉयलेट में कितनी देर बैठना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आप तो टॉयलेट में नहीं बिताते ज्यादा समय? डॉक्टर से जानें कितनी देर टॉयलेट में बैठना है सही

How Long Should You Sit on the Toilet to Poop : आजकल लोग टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि वह टॉयलेट में बिना किसी वजह के घंटों तक बैठे रहते हैं। कई लोगों के लिए सुकून से फोन चलाने के लिए बेस्ट जगह टॉयलेट होती है। हालांकि, यहां सवाल यह उठता है कि टॉयलेट सीट पर लंबे समय तक बैठे रहना सेहत के लिए अच्छा होता है या नुकसानदायक? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. हर्ष कपूर, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि टॉयलेट में कितनी देर बैठना सही होता है?

टॉयलेट में कितनी देर बैठना होता है सही?- How Long is it Right to Sit in the Toilet

sitting in toilet

आपको लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे सेहत को कई छोटी और बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉ. हर्ष कपूर के मुताबिक, व्यक्ति को 10 मिनट से ज्यादा टॉयलेट में नहीं बैठना चाहिए। इसके अलावा, आपको टॉयलेट में फोन लेकर जाने से बचना चाहिए। दरअसल, टॉयलेट में फोन ले जाने से फोन पर बैक्टीरिया चिपक जाते हैं, जो संक्रमण फैलाने का काम कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि टॉयलेट में लंबे समय तक बैठने से क्या परेशानियां हो सकती हैं?

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा होता है लैपटॉप कीबोर्ड, स्टडी में सामने आए इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स

लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से क्या होता है?-  What Happens if You Sit in the Toilet For a Long Time

लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए कुछ संभावित समस्याओं के बारे में जान लेते हैं:

  • बवासीर: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से व्यक्ति को बवासीर की समस्या हो सकती है।
  • किडनी से जुड़ी समस्या: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से किडनी में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • मलाशय की समस्याएं: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से मलाशय से जुड़ी समस्याएं (rectal problems) हो सकती हैं।
  • पाचन समस्याएं: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में यह सबसे आम समस्याएं होती हैं।
  • मलत्याग की समस्या: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से व्यक्ति को मलत्याग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • पैरों और पीठ में दर्द: लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से व्यक्ति को पैरों और पीठ में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से कैसे बचें?- How to Avoid Sitting on the Toilet For a Long Time

  1. पेट साफ रखना है जरूरी : अगर आप लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको नियमित रूप से मल त्यागना चाहिए। इससे आपका पेट साफ रहेगा और टॉयलेट सीट पर ज्यादा देर नहीं बैठना होगा।
  2. टॉयलेट में बैठने का समय सीमित करें: टॉयलेट में बैठने का समय सीमित करने के लिए आपको फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके लिए आप बाथरूम में फोन लेकर जाने से बच सकते हैं।
  3. स्वस्थ आहार लें: स्वस्थ आहार लेने से पाचन समस्याएं कम हो सकती हैं। इससे टॉयलेट में कम बैठना पड़ेगा। आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों के सेवन को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट में फोन चलाने से दिमाग और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर से जानें कैसे

कुल मिलाकर, आपको टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा नहीं बैठना चाहिए। इससे शरीर को ऊपर बताई समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आप कुछ बहुत ही आसान और असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं।

Read Next

फ्लू को कब खतरनाक समझना चाहिए? डॉक्टर से जानें संकेत

Disclaimer