Doctor Verified

फ्लू को कब खतरनाक समझना चाहिए? डॉक्टर से जानें संकेत

How Do You Know If Flu is Getting Worse : फ्लू की स्थिति कब खरतरनाक हो सकती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्लू को कब खतरनाक समझना चाहिए? डॉक्टर से जानें संकेत

How Do You Know If Flu is Getting Worse : आपने कई बार लोगों को यह कहते हुआ सुना होगा कि वह फ्लू की समस्या का सामना कर रहे हैं। बदलते मौसम  में फ्लू की समस्या बहुत आम होती है। अगर आप इस स्थिति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, तो फ्लू एक वायरल संक्रमण है, जो श्वसन तंत्र (Respiratory System) को प्रभावित करता है। यह स्थिति इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण उत्पन्न होती है। अगर इस बीमारी के लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, तो फ्लू का सामना कर रहे लोगों को बुखार, सिरदर्द, थकान, मसल्स में दर्द और खांसी की समस्या हो सकती है। अब पढ़ने में ये सभी समस्याएं बहुत आम लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लू का भी अगर समय रहते हुए ठीक तरह से उपचार नहीं किया जाता है, तो यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए डॉ. तुषार तायल, लीड कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन, सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम (Dr. Tushar Tayal, Lead Consultant - Internal medicine, CK Birla Hospital Gurugram) से जानते हैं कि फ्लू की समस्या किन स्थितियों में गंभीर रूप ले सकती हैं?

फ्लू किन स्थितियों में गंभीर रूप ले सकता है?-  In Which Situations the Problem of Flu Can Take a Serious Form

Dangerous Flu Symptoms

बता दें कि फ्लू के हल्के लक्षण जैसे नाक बहना, खांसी और हल्का बुखार आमतौर पर आराम और दवाइयों की मदद से ठीक हो जाते हैं। हालांकि, अगर यह लक्षण ठीक नहीं होते हैं, तो यह चिंताजनक बात हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर व्यक्ति का बुखार 103°F (39.4°C) से ऊपर चला जाता है या तीन दिनों से ज्यादा रहता है, तो यह गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई निमोनिया या अन्य श्वसन जटिलताओं (Respiratory Complications) का संकेत हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फ्लू वैक्सीन लगवाने के बाद बॉडी में दिख सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

बता दें कि अगर व्यक्ति के शरीर में तेज दर्द, लगातार चक्कर आना या भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो यह दर्शाता है कि आपका शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है। अगर आपकी खांसी बिगड़ती है और गाढ़ा, पीला, हरा या खूनी बलगम निकलता है, तो यह एंटीबायोटिक की जरूरत वाले बैक्टीरियल संक्रमण का संकेत हो सकता है। वहीं, गहरे रंग का पेशाब, बहुत ज्यादा थकान या फ्लुइड्स को नीचे रखने में असमर्थता जैसे लक्षण डिहाइड्रेशन की तरह संकेत दे सकते हैं। छोटे बच्चों और बड़े वयस्कों में, फ्लू के लक्षण बिगड़ने से सेप्सिस या अंग विफलता जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि कमजोर इम्यूनिटी, अस्थमा, डायबिटीज या हार्ट डिजीज का सामना कर रहे लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।

फ्लू के खतरनाक परिणाम- Dangerous Consequences of Flu

बता दें कि फ्लू के गंभीर रूप ले लेने पर इंसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि व्यक्ति को कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं?

  • निमोनिया: फ्लू का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह निमोनिया का रूप ले सकता है।
  • ब्रोंकाइटिस: फ्लू के कारण व्यक्ति को ब्रोंकाइटिस की समस्या भी हो सकती है।
  • साइनस संक्रमण: फ्लू के कारण रेस्पिरेटरी सिस्टम को नुकसान होता है। ऐसे में आप साइनस संक्रमण की समस्या का सामना भी कर सकते हैं।
  • कान संक्रमण: फ्लू के कारण लोगों को कान का संक्रमण भी हो सकता है।
  • हृदय समस्याएं: फ्लू का अगर सही तरह से इलाज न किया जाए, तो व्यक्ति को दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में क्यों जरूरी है फ्लू टेस्टिंग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें इसकी वजह

बता दें कि अगर फ्लू के लक्षण गंभीर हो जाते हैं या आपको तेज बुखार, लगातार उल्टी या सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मदद ले सकते हैं। इन चेतावनी संकेतों को अनदेखा करने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने या जानलेवा स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। यही वजह है कि व्यक्ति को अपने शरीर में दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

क्या हर हफ्ते प्यूबिक हेयर शेव करना सेफ होता है? जानें ऐसा करना सही है या नहीं

Disclaimer