Doctor Verified

अपच को नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

अपच की समस्या बार-बार होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अपच को नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक हो सकता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
अपच को नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

पेट में जलन, भारीपन, गैस, डकार, बेचैनी या हल्का दर्द होना कई लोगों को आम लगता है, क्योंकि ये अपच का संकेत होता है। हममें से ज्यादातर लोग इन समस्याओं को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार हम सोचते हैं कि यह समस्याएं मसालेदार खाना, अनियमित खानपान की आदतें या बहुत ज्यादा तनाव लेने के कारण होता है। लेकिन, जब ये परेशानी बार-बार होने लगे या कई हफ्तों तक बनी रहे तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा गंभीर माना जाता है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए गुरुग्राम के नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांटेशन, डॉ. सुकृत सिंह सेठी से जानते हैं कि अपच को नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक होता है?


इस पेज पर:-


बार-बार होने वाला अपच क्या संकेत देता है?

डॉ. सुकृत सिंह सेठी के अनुसार, बार-बार अपच की समस्या होना पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स (GERD), पेपटिक अल्सर, पित्ताशय (Gallbladder) की समस्या, और अग्न्याशय (Pancreas) से जुड़ी समस्याएं शुरुआत में बिल्कुल अपच जैसी ही दिखती हैं। बहुत से लोग एंटासिड या घरेलू नुस्खों के सहारे लक्षणों को दबा देते हैं, जिससे असली बीमारी का पता लगाना मुश्किल हो जाता है और इलाज में देरी हो सकती है। देर तक बार-बार अपच की समस्या होने को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गैस, एसिडिटी, अपच को दूर करती है इलायची, जानें गट हेल्‍थ के ल‍िए इसके फायदे

बार-बार अपच की समस्या होने पर क्या होता है?

बार-बार अपच की समस्या होने पर कई स्वास्थ्य जोखिम भी बढ़ जाते हैं जैसे- 

1. पोषक तत्वों के अवशोषण पर असर

बार-बार अपच की समस्या होने का असर पोषक तत्वों के अवशोषण को भी धीमा या बाधित कर सकते हैं, जिसके कारण विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम जैसे जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। इनकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया, बाल झड़ना, हड्डियों की कमजोरी और इम्यून सिस्टम की कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

1 (36)

2. उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन का जोखिम

कभी-कभी अपच के साथ उल्टी या दस्त की समस्या होने पर डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का जोखिम बढ़ जाता है। यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों में ज्यादा गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान गर्मियों में गैस और अपच की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर बता रहे हैं 4 कारण

अपच की समस्या में डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आपको अपच के साथ ये लक्षण नजर आए तो नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें-

  • अपच की समस्या दो या तीन हफ्तों से ज्यादा होना
  • भूख कम लगना
  • वजन तेजी से बढ़ना या कम होना
  • उल्टी या मल में खून आना
  • पेट में सूजन या दर्द बहुत ज्यादा बढ़ना
  • निगलने में मुश्किल होना

निष्कर्ष

अपच की समस्या को कभी भी आम समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर कोई समस्या है। समय पर जांच और सही इलाज न सिर्फ अपच के कारण होने वाली असुविधा को दूर करता है, बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

Image Credit: Freepik  

यह विडियो भी देखें

Read Next

सोने का खराब पॉश्चर के कारण पीठ दर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 20, 2025 21:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS