Doctor Verified

प्यूबिक हेयर क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

प्यूबिक हेयर को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। यहां जानिए, प्यूबिक हेयर क्यों होते हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्यूबिक हेयर क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे


प्यूबिक हेयर महिलाओं और पुरुषों दोनों में होते हैं, जो कि लोगों के प्राइवेट पार्ट को हानिकारक बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करने यानी बचाने का काम करते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में कई महिलाएं और पुरुष प्यूबिक हेयर को गंदा मानते हैं और इन्हें समय-समय पर हटाते हैं। कई बार लोग अपने पार्टनर के कहने पर या अन्य कारणों से प्यूबिक हेयर को हर महीने साफ करते हैं। जिसके लिए लोग रेजर का सहारा लेते हैं या वैक्स करवाते हैं। इसके अलावा प्यूबिक हेयर रिमूव करवाने के लिए कई महिलाएं और पुरुष लेजर तकनीक का सहारा भी लेते हैं। खासकर, महिलाएं वेजाइना यानी योनि के आसपास होने वाले बालों से सबसे ज्यादा असहज रहती हैं और इन्हें हटवाने के तरीके ढूंढती हैं। इस बारे में हमने दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा गुप्ता (Dr shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से बात की है। 

प्यूबिक हेयर क्यों होते हैं - Why Do We Have Pubic Hair In Hindi

डॉक्टर शिखा गुप्ता ने बताया कि यौन अंगों के बाल यानी प्यूबिक हेयर को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि जब व्यक्ति (महिला और पुरुष) किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं, तब हार्मोनल बदलावों के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में बाल उगते हैं। यौन अंगों के बाल इन परिवर्तनों का हिस्सा होते हैं और यह आपके यौन अंगों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pregnancy Insomnia: प्रेग्नेंसी के दौरान रात में नींद क्यों नहीं आती है? जानें इसके 6 कारण

pubic hair

डॉक्टर ने कहा कि आजकल कई महिलाएं अपने पार्टनर के कहने पर या शर्म के कारण अपने प्यूबिक हेयर को रिमूव करने के लिए वैक्सिंग या लेजर ट्रीटमेंट्स लेती हैं। जो कि बिल्कुल सही नहीं है, अगर आप लेजर तकनीक से प्यूबिक हेयर हटवाती हैं तो इसका बुरा असर आपके शरीर पर पड़ सकता है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि प्यूबिक हेयर से आपको परेशानी होती है तो इसके लिए आप इसकी ग्रूमिंग कर सकती हैं। कैंची की मदद से या ट्रिमर मशीन की मदद से आप प्यूबिक हेयर को छोटा कर सकते हैं लेकिन इन्हे हटाने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्यूबिक हेयर आपके प्राइवेट पार्ट की हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

डॉक्टर ने बताया कि जब लोग प्यूबिक हेयर को रिमूव करते हैं तो इससे प्राइवेट पार्ट के आसपास होने वाली स्किन पर छोटे-छोटे कट लग सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन बालों को साफ करने से बचना चाहिए।

प्यूबिक हेयर के फायदे - What Are The Benefits Of Pubic Hair

1. प्यूबिक हेयर यानी यौन अंगों के बाल बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों यानी माइक्रोऑर्गेनिज्म से आपको प्रोटेक्ट करते हैं। प्यूबिक हेयर की वजह से बैक्टीरिया का सीधे त्वचा पर पहुंचना कठिन हो जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो होता है। इसके साथ ही बाल की ग्रंथियों से निकलने वाले सीबम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

2. यौन अंगों के बाल संभोग के दौरान त्वचा को रगड़ और घर्षण से बचाने में मदद करते हैं। ये बाल प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करते हैं, जिससे स्किन डैमेज होने से बच सकती है।

3. यौन अंगों के बाल त्वचा की सतह पर एक परत बनाते हैं जो तापमान को कंट्रोल करने में मदद करती है। गर्मियों में प्यूबिक हेयर पसीने को अवशोषित करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं, जबकि ठंडे मौसम में यह शरीर की गर्मी को बनाए रखते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

Tonometry: आंख के अंदर के दबाव को मापता है टोनोमेट्री टेस्‍ट, डॉक्‍टर से जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer