Expert

ब्रेड-बिस्किट जैसे मैदे से बनी चीजें सेहत के लिए क्यों हानिकारक मानी जाती हैं? डायटिशियन बता रही हैं इनके नुकसान

ज्यादातर लोग चाय के साथ बिस्किट-ब्रेड खाना पसंद करते हैं। लेकिन मैदा से बनी इन चीजों को खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेड-बिस्किट जैसे मैदे से बनी चीजें सेहत के लिए क्यों हानिकारक मानी जाती हैं? डायटिशियन बता रही हैं इनके नुकसान

Why Bread And Biscuits Are Harmful In Hindi: ज्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड और बिस्किट का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन इनको खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। दोनों ही चीजें मैदा से बनी होती हैं, जिसमें अधिक मात्रा में फैट और मीठा होता है। इसके अलावा, इनमें फाइबर जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इससे लोगों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ब्रेड और बिस्किट को खाना हानिकारक क्यों है?

ब्रेड और बिस्किट को खाना हानिकारक क्यों है? - Why Is It Harmful To Eat Bread And Biscuits?

न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना के अनुसार, ब्रेड और बिस्किट ज्यादातर लोग खाते हैं। इनको खाने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और लोगों को शरीर में पाचन से जुड़ी समस्याओं, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ने और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है। ऐसे में चाय-बिस्किट या ब्रेड को खाने से बचना चाहिए और ताजा खाना खाने की कोशिश करें। बता दें, इनको खाने से शरीर में कैलोरी इंटेक बढ़ता है, लेकिन भूख खत्म नहीं हो पाती है, जिसके कारण लोग अधिक खा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

हाई रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स

ब्रेड और बिस्किट मैदा से बनते हैं, जिसमें अधिक मात्रा में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और पोषक तत्व कम होते हैं। ऐसे में इनको ज्यादा खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

इसे भी पढ़ें: रोज बिस्किट खाने की आदत लंबे समय में दे सकती है कई बीमारियां, जानें ज्यादा बिस्किट खाने के 5 नुकसान

why bread or biscuits are harmful in hindi 01 (3)

अनहेल्दी फैट्स

बिस्किट और ब्रेड को ट्रांस फैट से बनाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों में फैटी लिवर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है, साथ ही, मोटापे की समस्या भी होती है। 

अधिक मीठा और नमक

बिस्किट और ब्रेड में अधिक मात्रा में मीठा और नमक होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में इनको खाने से लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, मोटापे और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

फाइबर की कमी

बिस्किट और ब्रेड को मैदा से बनाया जाता है, जिसमें फाइबर की कमी होती है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से लोगों को कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चाय के साथ ब्रेड खाने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान

अधिक होती हैं कैलेरीज

बिस्किट और ब्रेड में अधिक मात्रा में कैलोरीज होती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में पोषक तत्वों की कमी और अधिक कैलोरीज युक्त बिस्किट और ब्रेड का अधिक सेवन करने के कारण लोगों में वजन बढ़ने जैसी समस्याएं बढ़ती है।

प्रिजर्वेटिव्स हैं नुकसानदायक

मार्केट में मिलने वाले बिस्किट को बनाने के लिए इनमें आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इनको ज्यादा खाने से स्वास्थ्य को अधिक नुकसान होता है।

ग्लूटेन से एलर्जी

बिस्किट और ब्रेड में ग्लूटेन होता है। बता दें, कई लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ऐसे में अगर लोग बिस्किट और ब्रेड का अधिक सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इनके सेवन से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

बिस्किट और ब्रेड को मैदा से बनाया जाता है। इसके अलावा, इनमें ग्लूटेन, प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर, फाइबर की कमी, अधिक कैलोरीज, अधिक मीठा और नमक, अनहेल्दी फैट्स और हाई रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से लोगों को हाई ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापे, फैटी लिवर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए इनके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मि‍यों में खाई जाने वाली इन 5 चीजों से बिगड़ सकती है आपकी सेहत, जानें इनके नुकसान

Disclaimer