Doctor Verified

Ashwagandha Side Effects: अश्वगंधा किसे नहीं लेना चाहिए? जानें अश्वगंधा लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?

Ashwagandha: अश्वगंधा, कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन हर व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को अश्वगंधा नहीं खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ashwagandha Side Effects: अश्वगंधा किसे नहीं लेना चाहिए? जानें अश्वगंधा लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?


Ashwagandha Kise Nahi Khana Chahiye: अश्वगंधा एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो ताकतवर और सेहतमंद शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और गंभीर रोगों से बचाते हैं। अश्वगंधा तनाव और मोटापे को कम करने में असरदार साबित होता है। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में अश्वगंधा को सेक्स पावर बढ़ाने के लिए रामबाण माना जाता है। अश्वगंधा डाइजेशन और गठिया रोग से भी राहत दिलाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अश्वगंधा का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अश्वगंधा का सेवन सभी लोग नहीं कर सकते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेया शर्मा से जानते हैं अश्वगंधा किसे नहीं लेना चाहिए

अश्वगंधा किसे नहीं लेना चाहिए?- Who Should Not Take Ashwagandha in Hindi

ashwgandha avoid in pregnancy

1. प्रेग्नेंट महिलाओं को

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अश्वगंधा की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भवती महिलाओं की दिक्कत बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी में अश्वगंधा खाने से गर्भपात का जोखिम हो सकता है। इसलिए गर्भधारण को सुरक्षित रखने के लिए अश्वगंधा के सेवन से बचें।

2. अनिद्रा से परेशान लोगों को

अश्वगंधा, नींद में बेचैनी का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको नींद न आने या अनिद्रा की समस्या है, तो अश्वगंधा का सेवन करने से बचें। दरअसल, कई लोग रात के समय अश्वगंधा का सेवन करते हैं। इससे नींद प्रभावित हो सकती है। आपको बता दें कि अश्वगंधा में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो दिमाग को एक्टिव करते हैं। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों की इन 5 समस्याओं काे दूर कर सकता है अश्वगंधा, जानें सेवन का तरीका

3. डायबिटीज वाले मरीजों को

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं और इसकी दवाई ले रहे हैं, तो अश्वगंधा का सेवन करने से बचें। डायबिटीज की दवाइयों के साथ अश्वगंधा खाना, सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उन्हें भी अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। अश्वगंधा लो ब्लड शुगर की समस्या को बढ़ा सकता है।

ashwgandha avoid in high bp

4. हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। अश्वगंधा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर ट्रिगर हो सकता है। इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे बीपी हाई हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो भी अश्वगंधा से परहेज करें। 

5. पेट दर्द होने पर

पेट दर्द या पाचन से जुड़ी कोई अन्य समस्या होने पर भी अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे दस्त, उल्टी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर की समस्याओं में भी अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए। खासकर, जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए। थायराइड वाले लोगों को भी अश्वगंधा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

अश्वगंधा लेते समय क्या परहेज करना चाहिए?- What should be avoided while taking Ashwagandha?

  • अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें। साथ ही, अन्य गर्म पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
  • अश्वगंधा के साथ डायबिटीज या हाई बीपी की दवाइयां प्रतिक्रिया कर सकती हैं। इसलिए इनसे परहेज करें।
  • अश्वगंधा के साथ चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।
  • अश्वगंधा का सेवन करने के साथ आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार पोषक तत्वों की कमी प्राकृतिक रूप से कैसे पूरी करें? आयुर्वेदाचार्य से ही जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version