Doctor Verified

गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Which Atta Is Good In Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। यहां जानिए, गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें


गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण शरीर पर गर्मी का असर पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो हल्के हों और शरीर को ठंडक प्रदान करें। खासतौर पर रोटी बनाने के लिए सही आटे का चयन बहुत जरूरी होता है। बहुत से लोगों का सवाल होता है कि गर्मियों में कौन सा आटा खाना चाहिए? पारंपरिक रूप से गेहूं का आटा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह मौसम के अनुसार हमेशा उपयुक्त नहीं होता। कुछ आटे ऐसे होते हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है और ये गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं, जबकि कुछ अनाज गर्म होते हैं और इस मौसम में इनका ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए?

गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? - Which Flour Is Best To Eat in Summer

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि मौसम के अनुसार भोजन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जब बाहर की गर्मी बढ़ती है, तो शरीर की अग्नि मंद हो जाती है, जिससे पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। ऐसे में हल्के और ठंडी तासीर वाले अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि गर्मियों में रोटी के लिए सबसे अच्छा आटा जौ का होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट के लिए भी लाभकारी होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्मियों में कौन-कौन से आटे का सेवन करना चाहिए (Which flour is good to eat in summer) और किन अनाजों से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पोषण बढ़ाने के लिए खाएं घर का बना प्रोटीन पाउडर, डॉक्‍टर ने शेयर की रेस‍िपी और बताए फायदे

गर्मियों में जौ का आटा क्यों खाना चाहिए?

जौ की तासीर ठंडी होती है और यह आसानी से पचने वाला होता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो शरीर की आंतरिक अग्नि मंद हो जाती है, जिससे पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। ऐसे में जौ के आटे से बनी रोटियां (Which roti is good in summer) पेट के लिए लाभकारी साबित होती हैं।

Which atta is good in summer

इसे भी पढ़ें: क्या रोटी पर घी लगाकर खाना नुकसानदायक होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

  • जौ का आटा ठंडी प्रकृति का होता है, जिससे यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी के प्रभाव को कम करता है।
  • जौ एक लघु अन्न है, यानी यह जल्दी पच जाता है और पेट पर ज्यादा भार नहीं डालता। गर्मियों में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, ऐसे में जौ का आटा सबसे उपयुक्त होता है।
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सिर्फ जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं। वहीं, जिनका वजन पहले से ही कम है, वे 70% जौ के आटे में 30% गेहूं मिलाकर इसका सेवन करें।
  • जौ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और गर्मी के कारण होने वाली थकान को कम करते हैं।

गर्मियों में किन अनाजों से बचना चाहिए? - Which Flour Should Be Avoided In Summer

मक्का, बाजरा और रागी जैसी अनाज भारी होते हैं और गर्म तासीर के होते हैं, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। गर्मियों में इनका सेवन करने से पेट में भारीपन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा बेसन भी गर्म भारी होता है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में हल्का और ठंडी तासीर वाला भोजन करना सबसे अच्छा होता है। जौ का आटा इस मौसम में सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पाचन में आसान होता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। वजन संतुलित रखने के लिए जौ और गेहूं का मिश्रण किया जा सकता है, जबकि वजन घटाने के इच्छुक लोग केवल जौ की रोटी खा सकते हैं। वहीं, मक्का, बाजरा, रागी और बेसन जैसे भारी अनाजों से बचना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या गर्मियों में रात में दही खा सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer