Is It Healthy To Eat Roti With Ghee: रोटी पर घी लगाकर खाने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद नहीं होता है। कुछ लोगों को लगता है कि रोटी पर घी लगाकर खाने से बॉडी में फैट जमा होने लगता है। इससे वजन बढ़ता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। वहीं, कई लोग इसे सेहत के लिए जरूरी मानते हैं। अगर वो रोटी पर घी लगाकर नहीं खाते हैं, तो इससे उन्हें पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती है। यह कॉम्बिनेशन वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
क्या रोटी पर घी लगाकर खाना नुकसानदायक होता है?
डॉ श्रेय के मुताबिक, रोटी पर घी लगाकर खाना नुकसानदायक नहीं होता है। जबकि रोटी के साथ घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हम जो भी खाते हैं उससे हमारे शरीर में ड्राईनेस बढ़ती है। दिनभर खाना खाते रहने से हमारे शरार में रूक्षता बढ़ती जाती है। ऐसे में शरीर में रूक्षता बढ़ने से बचाने के लिए घी जरूरी होता है। इससे पाचन तंत्र में ड्राईनेस नहीं बढ़ती है और पूरे शरीर में पोषण तत्व पहुंच पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- रोजाना घी खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें घी और सेहत से जुड़े ऐसे 5 अहम सवालों के जवाब
रोटी पर घी लगाकर खाना सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोटी पर गाय के दूध से बना घी लगाते हैं, तो ये ज्यादा फायदेमंद होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि घृत में पाए जाने वाला सूष्म से सूष्म अणु भी बॉडी सेल्स के अंदर जाता है। बॉडी में सेल्स का टेम्प्रेचर हाई होने के बावजूद ये टूटता नहीं है। इससे शरीर के हर सेल्स तक घी से पोषक तत्व आराम से पहुंचते हैं। घी बॉडी सेल्स में जाकर बीमारियों और इंफेक्शंस का खतरा कम करने में मदद करता है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी होते हैं। डेली डाइट में घी शामिल करने से एंटी-एजिंग में भी फायदा मिलता है। यह पोषक तत्वों को धातुओं की गहराई तक ले जाने में मदद करता है। इससे शरीर के विकास में मदद मिलती है।
एक्सपर्ट टिप
डेली डाइट में घी शामिल करना हर किसी के लिए जरूरी है। क्योंकि इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। दिनभर में 1 से 2 चम्मच घी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर व्यक्ति को हार्ट डिजीज या कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या रहती है, तो उसे डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितना घी खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसकी मात्रा और घी खाने का सही तरीका
निष्कर्ष
रोटी पर घी लगाकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। अगर आप कम मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं, तो इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। जिन लोगों को कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, यह हर उम्र के व्यक्ति और हर जगह रहने वाले व्यक्तियों के लिए जरूर है।
लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version