Doctor Verified

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां जानिए, गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खानी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खानी चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें


आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी, अनियमित डेली रूटीन और असंतुलित खानपान ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया है, जिनमें डायबिटीज एक प्रमुख समस्या बन चुकी है। पहले यह रोग केवल उम्रदराज लोगों में देखने को मिलता था, लेकिन अब युवाओं और यहां तक कि किशोरों में भी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन, तनाव और नींद की अनियमितता डायबिटीज के बढ़ते मामलों की मुख्य वजहें हैं। गर्मियों के मौसम में डायबिटीज मरीजों के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना और सही अनाज का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खानी चाहिए?

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस आटे की रोटी खानी चाहिए? - Which Flour Is Best For A Diabetic Person

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा का मानना है कि गर्मियों में डायबिटीज मरीजों के लिए जौ के आटे से बनी रोटी सबसे अधिक लाभकारी साबित होती है। आयुर्वेद में जौ को अत्यंत पौष्टिक माना जाता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, जौ का स्वभाव ठंडा होता है और यह शरीर में पित्त और कफ को संतुलित करने का काम करता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें: Barley Flour for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए जौ के आटे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके

डॉ. शर्मा बताते हैं कि जौ में मौजूद घुलनशील फाइबर (soluble fiber) ब्लड शुगर (blood sugar) के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। यह फाइबर आंतों में ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता। यही कारण है कि गर्मियों में जौ का आटा डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Which flour is best for a diabetic person

गर्मियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म बदल जाता है और कई बार अधिक पसीना निकलने, डिहाइड्रेशन या गलत खानपान के कारण ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। डायबिटीज मरीजों को इस मौसम में खासतौर पर हल्का, सुपाच्य और फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जौ का आटा न सिर्फ ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि यह भूख को भी नियंत्रित करता है और वजन को बढ़ने नहीं देता। साथ ही यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जो गर्मी में अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर बढ़ने से रोकने के लिए लंच में करें ये बदलाव

जौ के आटे की रोटी के फायदे

1. जौ में मौजूद फाइबर भूख को कम करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
2. फाइबर युक्त आहार पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
3. जौ के नियमित सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर में कमी आती है।
4. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. आयुर्वेद के अनुसार, जौ का सेवन शरीर को ठंडा रखता है और लू या डिहाइड्रेशन से बचाव करता है।

निष्कर्ष

यदि डायबिटीज के मरीज गर्मियों में नियमित रूप से जौ के आटे का सेवन करें, तो वे अपने शुगर लेवल को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से भी ग्रसित हैं तो डॉक्टर की सलाह अनुसार ही अपनी डाइट में बदलाव करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में केसर-बादाम वाला दूध पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version