Doctor Verified

गर्मियों में केसर-बादाम वाला दूध पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। यहां जानिए, क्या गर्मियों में केसर-बादाम दूध पीना सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में केसर-बादाम वाला दूध पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह


गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए लोग केसर-बादाम वाला दूध पीना काफी पसंद करते हैं। यह स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व भी इसे हेल्दी ड्रिंक की श्रेणी में शामिल करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या केसर और बादाम का दूध गर्मियों के मौसम में वास्तव में सेहत के लिए सही है? आयुर्वेद के अनुसार, हर फूड की एक प्रकृति होती है, कुछ ठंडी तासीर वाले होते हैं और कुछ गर्म। इसी आधार पर शरीर और मौसम के अनुसार उनका सेवन फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या गर्मियों में केसर-बादाम दूध पीना सही है?

क्या गर्मियों में केसर-बादाम दूध पीना सही है? - Can We Drink Kesar Badam Milk In Summer

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि बादाम एक समवीर्य आहार है, यानी इसकी तासीर न तो ज्यादा गर्म होती है और न ही ज्यादा ठंडी। यही कारण है कि इसे हर मौसम में खाया जा सकता है। बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन E और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह न केवल दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। गर्मियों में भी भीगे हुए बादाम का सेवन शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं केसर को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा की चमक बढ़ाने, मूड बेहतर करने और हार्मोन बैलेंस करने में सहायक होते हैं। लेकिन डॉ. श्रेय के अनुसार, केसर ऊष्णवीर्य होता है, यानी इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। चाहे आप इसे ठंडे दूध में मिलाएं या गर्म में, इसकी प्रकृति गर्म ही बनी रहती है। ऐसे में गर्मियों में केसर का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर का तापमान और अधिक बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बादाम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आप गर्मियों में केसर-बादाम वाला दूध पीना ही चाहते हैं तो डॉ. श्रेय का सुझाव है कि सिर्फ एक धागा केसर ही डालें। इससे आपको केसर के औषधीय गुण भी मिलेंगे और शरीर में अत्यधिक गर्मी भी नहीं बढ़ेगी। ज्यादा केसर डालना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर इस मौसम में।

इसे भी पढ़ें: सुबह सेब के साथ बादाम भी खाएं, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Kesar Badam Milk In Summer

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए केसर-बादाम वाला दूध?

डॉ. श्रेय स्पष्ट करते हैं कि कुछ लोगों को गर्मियों में केसर वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। खासकर यदि किसी को नीचे दी गई समस्याएं हैं।

  • जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें यह दूध नहीं पीना चाहिए। केसर शरीर की गर्मी को बढ़ाता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या और गंभीर हो सकती है।
  • बदहजमी से परेशान लोगों को यह नहीं पीना चाहिए। गर्म तासीर के कारण पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।
  • शरीर में अत्यधिक गर्मी चक्कर आने या घबराहट का कारण बन सकती है।
  • जिन लोगों को नकसीर की समस्या होती है, उन्हें गर्म चीजों से परहेज करना चाहिए, जिसमें केसर भी शामिल है।

निष्कर्ष

गर्मियों में बादाम वाला दूध शरीर के लिए लाभदायक होता है, लेकिन केसर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और शरीर में गर्मी की शिकायत नहीं रहती तो एक धागा केसर डालकर दूध पी सकते हैं। लेकिन यदि आप ऊपर बताई गई समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बेहतर है कि आप केसर से दूरी बनाएं। किसी भी चीज का सेवन आयुर्वेद के अनुसार शरीर की प्रकृति और मौसम के अनुसार ही करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में लगाएं ये खास फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

Disclaimer