When to Not Exercise in Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपको खूब पानी पीना चाहिए। साथ ही, एक्सरसाइज और योगाभ्यास भी जरूर करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने से आप फिट और एक्टिव रहेंगी। इससे आप कई तरह की जटिलताओं से भी अपना बचाव कर सकते हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी की कुछ स्थितियों में एक्सरसाइज करने बचना चाहिए। आइए, मेक्स हेल्थकेयर की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ऋचा सिंघल जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में व्यायाम कब नहीं करना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में व्यायाम कब नहीं करना चाहिए?- When Should You Stop Exercising While Pregnant in Hindi
1. किसी तरह की बीमारी में
वैसे तो प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको अस्थमा, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं, तो इन स्थितियों में व्यायाम न करें। इसके अलावा, जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें भी एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए। इन स्थितियों में एक्सरसाइज करने से महिलाओं को दिक्कत हो सकती है और जटिलता बढ़ सकती है।
2. थकान या कमजोरी
अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान हर वक्त थकान या कमजोरी बनी रहती है, तो आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। व्यायाम करने से आपको जल्दी थकान लग सकती है। अगर आपको ज्यादा या जल्दी थकान हो जाती है तो एक्सरसाइज करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें
3. गर्भपात का इतिहास
अगर आपका गर्भपात यानी मिसकैरेज का कोई इतिहास रहा है, तो इस स्थिति में भी आपको प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। गर्भपात के इतिहास वाली महिलाओं में एक्सरसाइज करने से दिक्कत बढ़ सकती है।
4. 26वें सप्ताह के बाद
आपको प्रेग्नेंसी के 26वें सप्ताह के बाद भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। दरअसल, इस दौरान प्लेसेंटा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको दूसरी तिमाही में आखिरी दिनों में हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
5. वजाइनल ब्लीडिंग
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको वजाइनल ब्लीडिंग हो रही है तो भी आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। अगर आप योनिस्त्राव में भी एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
अगर आपका गर्भाशय ग्रीवा कमजोर है, जुड़वां प्रेग्नेंसी है तो भी आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान दर्द या असहजता हो तो भी एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में गलत समय पर एक्सरसाइज करने के नुकसान
प्रेग्नेंसी में गलत समय या तरीके से एक्सरसाइज करने से गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
प्रेग्नेंसी में आपको पेट के बल लेटकर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको सिर्फ वॉक करना चाहिए। इस स्थिति में आपको दौड़ने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान गल समय पर एक्सरसाइज करने से पेट में दबाव पड़ सकता है। इससे आपको दिक्कत हो सकती है।
Images: Freepik