Doctor Verified

मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं? जानें 4 चीजों के बारे में

मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं? जानें 4 चीजों के बारे में

Foods to Prevent Fungal Infection in Monsoon: मॉनसून में भले ही गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इसमें फंगल इंफेक्शन भी शामिल है। दरअसल, मॉनसून में आपको पाचन से लेकर त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना बहुत जरूरी होता है। साथ ही, ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है, जो बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको भी मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से अपना बचाव करना है, तो आप कई तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। पेट से जुड़ी बीमारियों और फंगल इंफेक्शन से भी बचाव होता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाना चाहिए (Monsoonme Fungal Infection se bachne ke Liye Kya Khana Chahiye)-


इस पेज पर:-


मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं- What to Eat to Prevent Fungal Infection in Monsoon in Hindi

1. फलों का सेवन करना

मॉनसून में स्वस्थ रहने और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। मॉनसून में आलू बुखारा और जामुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। इनमें विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। जब इम्यूनिटी बूस्ट होती है, तो शरीर की कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। फलों का सेवन करने से लिवर स्वस्थ भी रहता है। 

2. हर्बल टी पिएं

मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप हर्बल टी का भी सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और इंफेक्शन को नष्ट करने में मदद करते हैं। हर्बल टी पीने से संक्रमण होने का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप रोजाना इस हर्बल टी का सेवन करेंगे, तो इससे इंफेक्शन से काफी हद तक बचाव हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-वायरल गुण संक्रमण से बचाव में सहायक होते हैं। इसलिए मॉनसून में स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन होने पर इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, दूर होगी समस्या

3. सूप

मॉनसून के मौसम में सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। सूप पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। सूप में कई गुण पाए जाते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से भी बचाव करते हैं। अगर आप मॉनसून में रोजाना सूप पिएंगे, तो इससे सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव हो सकता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो चिकन सूप पी सकते हैं। वहीं, अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो हरी सब्जियों से बना सूप पी सकते हैं। सूप पीने से गले की खराश भी दूर होती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

4. हल्दी वाला दूध

मॉनसून में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में हल्दी वाला दूध जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी वाला दूध पीने से मॉनसून से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। दरअसल, हल्दी वाले दूध में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। साथ ही, सर्दी-जुकाम की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अगर आपको मॉनसून में पेट या त्वचा से जुड़ी दिक्कत रहती है, तो रोज रात को हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।  

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में इन 5 गलत‍ियों के कारण हो सकता है पैरों में फंगल इंफेक्‍शन, बरतें जरूरी सावधानियां

यह विडियो भी देखें

Read Next

मॉनसून में हेल्दी रहने के लिए रोज पिएं ये 3 सूप, जानें इनकी आसान रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version