
फेसमास्क महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे उनकी त्वचा में निखार आता है। यही कारण है आज के दौर में पुरुष भी इसका उपयोग करने लगे हैं। लेकिन लड़कियों और महिलाओं को फेसमास्क से जुड़ी सटिक जानकारियों को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। खासतौर पर उनको इसे लगाने के सही समय का पता नहीं होता है। फेसमास्क लगाने के समय को लेकर ऑनलाइन जितनी भी जानकारी उपलब्ध हैं उससे भी महिलाएं किसी सही निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाती हैं। लेकिन आज आपको इस लेख में फेसमास्क को लगाने के सही समय के बारे में बताया जा रहा है।
फेसमास्क लगाने का सही समय क्या है?
फेसमास्क लगाने के सही समय को लेकर कई तरह की जानकारी उपलब्ध है। नहाने के बाद या नहाने से पहले किस समय फेसमास्क लगाना चाहिए? इस विषय पर महिलाएं काफी कंफ्यूज रहती है। फेसमास्क आपकी त्वचा और फेसमास्क के टाइप पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें : चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं केसर के ये 3 फेस मास्क
नहाने से पहले फेसमास्क लगाना
मुंहासों को रोकने वाले, क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग मास्क जैसे क्ले, चारकोल या मड मास्क को नहाने से पहले लगाना बेहतर होता है। इस तरह के मास्क को लगाने और मास्क को एक्सफोलिएट करने के बाद चेहरे पर कुछ समय के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी या नॉर्मल पानी से साफ करना होता है। ये मास्क रोमछिद्रों की गंदगी को साफ करने, मृत त्वचा, सीबम और दूषित पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। इसे तरह के मास्क नहाने से पहले उपयोग किया जाता है।
नहाने के बाद फेसमास्क लगाना
नहाने के बाद गुनगुना पानी आपके चेहरे के रोम छिद्रों को खोल देता है। फेस मास्क के तत्वों को अवशोषित करने के लिए ये सही समय माना जाता है। आपकी त्वचा को जिन तत्वों के अवशोषण की आवश्यकता होती है, उनसे संबंधी मास्क को आप नहाने के बाद अप्लाई कर सकती हैं।
फेसमास्क लगाने का सही समय क्या है?
वैसे तो फेस मास्क लगाने का कोई सही समय नहीं है, इसे आप दिन के किसी भी समय लगा सकती है। फेस मास्क को आप अपनी सहूलियत के अनुसार सुबह और शाम किसी भी समय लगा सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी त्वचा के टाइप का पता होना चाहिए।
हालांकि जब आप हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग फेस मास्क का उपयोग नहाने से पहले करती हैं तो ये संभावना अधिक होती है कि इसके तत्व नहाते समय धुल जाते हैं। इससे फेस मास्क का फायदा कम होता है।
इसे भी पढ़ें : रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका
इसलिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क को नहाने के बाद ही लगाना सही माना जाता है। इससे आपकी त्वचा पर चमक पूरे दिन बनी रहती है। वहीं एक्सफोलिएटिंग फेस मास्क को रात को सोने से पहले लगाने का सही समय माना जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version