रूखी त्वचा से आज हर लड़की परेशान है। कई ब्यूटी प्रोडक्टस यूज करने के बाद भी त्वचा का रूखापन (Skin Dryness) कम नहीं होता है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? आप भी अपनी त्वचा की इस समस्या से परेशान हैं? रूखी त्वचा न सिर्फ फेस ब्यूटी (Face Beauty) खराब करती है, बल्कि इससे चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां होने की भी संभावना हो जाती हैं, जो बेहद ही खराब लगती है। आप मेकअप से तो इसे छिपा लेती होंगी, लेकिन हर बार मेकअप ही काम नहीं आता है। चेहरे की नैचुरल ब्यूटी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप नैचुरल तरीके से अपने चेहरे का ख्याल रखें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही होमेमड फेस मास्क के बारे में बताते हैं, जिससे आपकी स्किन निखरी हुई लगेगी और चेहरा एकदम फ्रेश नजर आएगा। ऐसे फेस मास्क के बारे में पचौली वैलनेस क्लीनिक की फाउंडर और कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रीति सेठ से जानें-
केला फेस मास्क (Banana Face Mask)
केला सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। केला में कैरोटीन, विटामिन ई, विटामिन बी पाया जाता है। केला त्वचा को जवां, चमकदार बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही इसमें निखार भी लाता है। केला त्वचा को पोषण देता है और इसमें नमी बनाए रखता है।
टॉप स्टोरीज़
आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- - केला (Banana) : आधा केला
- - ग्लिसरीन (Glycerin) : 1/2 टी स्पून
- - टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) : 2-3 बूंद
केला फेस मास्क बनाने का तरीका (How to Make Banana Face Mask)
- - केला फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आधे केले को छिलके सहित पीस लें।
- - इसमें आधा टी-स्पून ग्लिसरीन डालें।
- - इसके बाद इसमें आप दो-तीन बूंद टी-ट्री ऑयल की डाल सकती हैं।
- - इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- - आप रूखेपन से प्रभावित दूसरे स्थान पर भी इसे लगा सकती हैं।
- - 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से अच्छे से साफ कर लें।
- - इस फेस मास्क को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती है।
- - इससे चेहरे की ड्रायनेस खत्म होती है और चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है।

फ्रूट फेस मास्क (Fruit Face Mask)
फल खाना जितना स्वास्थ्य के लिए जरूरी और अहम होता है, उतना ही त्वचा के लिए भी इनका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। केला, सेब, पपीते और संतरे के फेस मास्क से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और त्वचा मुलायम बनती है। फलों में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- - केला (Banana) : आधा
- - सेब (Apple) : आधा
- - पपीता (Papaya) : 2 टी स्पून
- - संतरा (Orange) : 1 टी स्पून संतरे का रस
फ्रूट मास्क बनाने का तरीका (How to Make Fruit Face Mask)
- - फ्रूट फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केला, सेब, पपीता और संतरे अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- - इस मिश्रण को आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर रखें।
- - इसके बाद चेहरे को ताजे ठंडे पानी से धो लें।
- - यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है।
- - फ्रूट फेस मास्क मृतक कोशिकाओं (Dead Cells) को हटाता है और त्वचा से काले-धब्बे को दूर करता है।

खीरा फेस मास्क (Cucumber Face Mask)
खीरा खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेहद कारगर होता है। खीरे में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। खीरे का फेस मास्क भी त्वचा को लाभ पहुंचा सकता है। इसमें त्वचा को हाइड्रेट करने के गुण पाए जाते हैं, साथ ही खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा में निखार लाते हैं।
आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- - खीरे का जूस (Cucumber Juice) : दो चम्मच
- - मिल्क पाउडर (Milk Powder) : दो चम्मच
- - अंडे का सफेद भाग (Egg White) : आधा
खीरा फेस मास्क बनाने का तरीका (How to Make Cucumber Face Mask)
- - खीरे का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले खीरे का जूस निकाल लें।
- - अब इसमें मिल्क पाउडर और अंडे का सफेद भाग मिला लें।
- - तीनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
- - अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- - आधे घंटे बाद इसे लगाकर रखें।
- - इसके बाद साफ ताजे पानी से चेहरे और गर्दन को धो लें।
- - यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा में निखार लाता है।
फेस मास्क लगाने के बाद जरूर करें ये काम (Do This After Applying Face Mask)
फेस्क मास्क लगाने के बाद दो कॉटनवूल पैड (Cotton Wool Pad) को गुलाब जल (Rose Water) में भिगोएं। आप इसका इस्तेमाल आई पैड (Eye Pad) की तरह कर सकती हैं। कॉटनवूल पैड से गुलाब जल को निचोड़ लें और फिर इसे पलकों पर रखें। आराम से लेट जाएं और आराम करें। यह तरीका भी आपकी सुंदरता को बढ़ाने में बेहद उपयोगी हो सकता है। इससे आंखों की सुंदरता बढ़ती है और आंखों की ड्रायनेस खत्म होती है।
फेस मास्क के इस्तेमाल से होने वाले फायदे (Benefits of Face Mask)
हाइड्रेटिंग फेस मास्क से चेहरे को काफी फायदा मिलता है। इससे त्वचा का रूखापन खत्म होता है और त्वचा में निखार आता है। इससे त्वचा की हर समस्या को हल हो जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा को होने वाले फायदे-
- - फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन नैचुरली मॉयश्चराइज होती है।
- - फेस मास्क लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
- - झुर्रियों को खत्म करने के लिए भी फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- - ऑयली स्किन की समस्या भी आप इन फेस मास्क की मदद से ठीक कर सकती हैं।
- - अगर आपकी स्किन डल रहती है तो भी आप इन फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
- - चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए ये फेस मास्क काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
अगर आप भी अपनी रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो इन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये बेहद ही असरदार फेस मास्क हैं, आप भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है तो एक बार अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
Read More Articles on Skin Care in Hindi