Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

क्या आपको भी होता है बैठते ही Tailbone में दर्द? जानें इसके 5 बड़े कारण

What Causes Tailbone Pain: टेलबोन में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे चोट लगना, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना या पोस्चर खराब होना। जानें, इनके अन्य कारणों के बारे में।

Tailbone Pain Causes: टेलबोन, रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले सिरे पर स्थित एक छोटी और त्रिकोणीय हड्डी है। आमतौर पर जब भी दर्द की बात करते हैं, तो इसमें बमुश्किल ही टेलबोन के दर्द का जिक्र छिड़ता है। जबकि, टेलबोन हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो कि उठने-बैठने, बेहतर पोस्चर्स या मूवमेंट में मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि कई बार लंबे समय तक बैठे रहने के कारण टेलबोन में दर्द हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है? क्या सिर्फ बैठे रहने की वजह से टेलबोन में दर्द होना स्वाभाविक है? आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से जानते हैं इसके कारणों के बारे में विस्तार से।

टेलबोन में दर्द होने के कारण- Why Would Your Tailbone Hurt From Sitting

what causes your tailbone to hurt when you sit 1 (7)

1. चोट लगना

अगर कोई अचानक टेलबोन के बल पर गिर जाए या अचानक स्लिप हो जाए, तो ऐसी कंडीशन में इस हिस्से में गहरी चोट लग सकती है। यह चोट गंभीर हो सकती है, वहां नील पड़ सकता है। यहां तक कि हड्डी डिस्लोकेट हो सकती है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि कार एक्सीडेंट या स्पॉर्ट्स खेलने की वजह से भी चोट लग सकती है।

इसे भी पढ़ें: लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 4 गलतियां बन सकती हैं टेलबोन में दर्द का कारण, आज ही बदलें

2. लंबे समय तक बैठे रहना

यह पूरी तरह सच है कि जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इसकी वजह से टेलबोन में दर्द हो सकता है। ऐसा खासकर, तब होता है जब आप किसी सख्त जगह पर घंटों तक बैठे रहते हैं। दरअसल, जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बिना मूवमेंट के बैठते हैं, तो ऐसे में टेलबोन पर प्रेशर बढ़ जाता है, जो कि धीरे-धीरे दर्द में बदल जाता है।

3. खराब पोस्चर

bad posture inside

डॉ. अभिषेक वैश की मानें, तो खराब पोस्चर भी टेलबोन में दर्द का कारण होता है। सवाल है, कैसे? इस संबंध में एक्सपर्ट् बताते हैं कि अगर पहले से ही टेलबोन में दर्द है, तो इस कंडीशन में खराब पोस्चर के कारण टेलबोन पर दबाव बढ़ सकता है। इस स्थिति दर्द और बढ़ जाता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय हो जाता है। यहां तक कि बैठने-उठने में भी दिक्कतें आती हैं।

4. मोटापा से जुड़ी समस्या

जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, उन्हें भी टेलबोन से संबंधित समस्या अक्सर बनी रहती है। असल में, मोटापे के कारण टेलबोन पर भी प्रेशर बढ़ जाता है। खासकर, उठने और बैठने में काफी दबाव बनता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि अगर किसी का वजन बढ़ रहा है, तो इसे मैनेज करने की कोशिश करें। वहीं, अगर किसी का वजन कम है यानी कोई अंडरवेट है, तो उन्हें भी टेलबोन में तकलीफ हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंडरवेट होने पर टेलबोन के आसपास कुशन कम होता है।

इसे भी पढ़ें: टेलबोन के दर्द से राहत पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

5. अर्थराइटिस

अर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी समस्या है। आमतौर पर अधिक उम्र वाले लोगों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। बहरहाल, अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में काफी दर्द रहता है। यहां तक कि मूवमेंट में भी तकलीफ बढ़ जाती है। इसी वजह से उन्हें टेलबोन में भी दर्द होता है, जो कि हिलने-डुलने के कारण बढ़ जाता है।

टेलबोन के दर्द से राहत के लिए क्या करें?

  1. बैठने के लिए अच्छे कुशन का यूज करें।
  2. अपने पोस्चर में सुधार करें।
  3. टेलबोन में दर्द है, तो गर्म या ठंडी सिंकाई करें।
  4. नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करें
  5. गर्म पानी से शॉवर लें।
  6. दर्द अधिक है, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें: टेलबोन (गुदा की हड्डी) में दर्द होने से सोने में हो सकती है अड़चन, जान लें लेटने की सही पोजिशन

निष्कर्ष

टेलबोन में दर्द होन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे अचानक चोट लगना, अर्थराइटिस होना या लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे रहना। जैसे ही टेलबोन में दर्द हो, तो उसके कारणों को जानने की कोशिश करें। साथ ही, नोटिस करें कि दिनों दिन दर्द कम हो रहा या बढ़ रहा है। अगर दर्द बढ़ रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बैठने पर मेरी टेलबोन में दर्द क्यों होता है?

    टेलबोन को कोक्सीक्स भी कहा जाता है। अगर एक ही जगह लंबे समय तक बैठे हुए हैं, जैसे ड्राइविंग या साइकिल चलाने की वजह से आपको टेलबोन में दर्द हो सकता है।
  • टेलबोन में दर्द होने के क्या सामान्य कारण हैं?

    टेलबोन के बल पर गिरना, लंबे समय तक कठोर सतह पर बैठना या प्रसव के दौरान चोट, टेलबोन के मुख्य कारणों में से हैं। इसके अलावा, पीठ के जोड़ों के रोग, संक्रमण और कभी-कभी कैंसर भी टेलबोन में दर्द का कारण बन सकते हैं।
  • घर पर टेलबोन दर्द का इलाज कैसे करें?

    अगर टेलबोन का दर्द सामान्य है यानी लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने के कारण यहां दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आप कुछ देर के लिए मूव कर लें या ले जाएं। अगर दर्द गिरने की वजह से है, तो आप ठंडी या गर्म सिंकाई कर सकते हैं। हां, अगर दर्द किसी गंभीर वजह से है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

एंटीबायोटिक लेते समय ये 7 चीजें बिल्कुल न खाएं, जानें एक्सपर्ट से कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2025 17:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 25, 2025 17:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content