
दर्द शरीर के कई हिस्सों में होता है। हाथ, पैर और कमर में दर्द होना आम बात है। कुछ लोगों को गुदे की हड्डी में भी दर्द होता है गुदे की हड्डी को टेबलोन कहते हैं, कई लोग टेबलोन दर्द से अनजान होते हैं। टेबलोन दर्द की वजह से जीवन की गुणवत्ता घटने लगती है। टेबलोन दर्द से जुड़ी जानकारी के अभाव की वजह से कई लोग इसका इलाज देरी से कराते हैं। आज हम आपको इस लेख में टेबलोन दर्द के बारे में विस्तार से बताएंगे। आखिर टेबलोन दर्द क्या है? किन वजहों से टेबलोन दर्द होता है? साथ ही इसका घरेलू इलाज किस तरह किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
क्या है टेबलोन दर्द? (What is Tailbone Pain)
टेबलोन एक तरह की हड्डी का दर्द है। इसे कोक्सीक्स कहते हैं। यह हड्डी रीढ़ के आखिरी हिस्से में होता है। रीढ़ की हड्डी के आखिरी हिस्से में होने वाले दर्द को टेबलोन कहते हैं। इसके अलावा इसे कोक्सीडीनिया भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें - चोट से नील पड़ जाने पर अपनाएं घरेलू उपाय
टेलबोन में दर्द के लक्षण (Tailbone Pain Symptoms)
टेलबोन में दर्द होना ही एक लक्षण हैं। इसके अलावा इस स्थिति में कई अन्य लक्षण भी दिखते हैं। जैसे-
- हिलने-ढुलने में असुविधा होना।
- मुड़ते समय दर्द बढ़ना।
- शौच के दौरान दर्द होना।
- सेक्स के दौरान दर्द होना।
- टेलबोन का अधिक संवेदनशील होना।
टेलबोन में दर्द के कारण (Causes of Tailbone Pain)
- पेल्विक मांसपेशियों में दर्द होना।
- कॉर्डोमा कैंसर
- टेलबोन में चोट लगना
- चोट लगने वाली जगह पर बार-बार चोट लगना।
- मस्कुलोस्केलेटल इंजरी जैसे फ्रैक्चर और लिगामेंट
- हड्डी में होने वाला संक्रमण
- ढीले लिगामेंट्स (Ligaments Instability)
- निचले जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) या मूत्रजननांगी विकार
टेलबोन में दर्द कम करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Tailbone Pain)
टेबलोन में दर्द का इलाज आप घरेलू उपायों से कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे टेबलोन दर्द से राहत पाया जा सके। 
1. मसाज
मसाज करके आप टेबलोन दर्द से राहत पा सकते हैं। मसाज के लिए आप किसी भी तरह के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मालिश करने के लिए अपनी हथेली में कोई भी मसाज तेल लें। अब इसे अपनी उंगलियों से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 से 15 मिनट तक रोजाना मालिश करें। इससे आपको टेबलोन दर्द से राहत मिलेगा। नियमित रूप से मसाज करने से टेबलोन दर्द से राहत पाया जा सकता है।
2. गर्म या ठंडी सिकाई
गर्म पानी या फिर ठंडे पानी से सिंकाई करने से भी आप टेबलोन दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक बोतल में गर्म पानी या फिर आइसपैक लें। अब करीब 20 मिनट तक इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको टेबलोन दर्द से काफी राहत मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - नारियल के छिलके (जटा) से होता है कई बीमारियों का घरेलू इलाज, जानें प्रयोग का तरीका
गर्म या ठंडे पानी से सिंकाई करने से टेबलोन दर्द से राहत पा सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी) की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्द से प्रभावित हिस्से पर गर्म या ठंडे पानी से सिंकाई करने से दर्द से राहत पा सकते हैं। रिसर्च के अनुसार, हॉट या फिर कोल्ड पैक से आप टेलबोन के दर्द से कुछ समय के लिए राहत पा सकते हैं। सिंकाई करने से दर्द के साथ-साथ सूजन से भी राहत पाया जा सकता है।
4. अरंडी का तेल
टेलबोन दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अरंडी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए रीढ़ की हड्डी पर अरंडी तेल को गर्म करके लगाएं। अब इसे किसी पट्टी की मदद से बांध लें। इसके बाद इसे कुछ घंटों बाद खोल लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रात के समय अरंडी का तेल लगाएं। इससे दर्द से काफी हद तक राहत पाया जा सकता है। 
3. एप्सम साल्ट बाथ
गुनगुने पानी में एप्सम साल्ट डालकर नहाने से टेबलोन दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए 1 टब में हल्का का गुनगुना पानी लें। इसमें 2 कप एप्सम साल्ट डालें। पानी में नमक को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें करीब 10 से 15 मिनट तक लेट जाएं। वहीं, अगर आप बाल्टी में नमक डालकर नहा रहे हैं, तो उससे नहा लें। गुनगुने पानी में एप्लम साल्ट डालकर नहाने से टेलबोन दर्द से राहत पाया जा सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्म पानी में मस्कुलोस्केलेटल स्थितियों में दर्द होता रहता है। मस्कुलोस्केलेटर इंजरी के कारण दर्द होता रहता है। इस वजह से एप्सम साल्ट को टेलबोन दर्द के लिए अच्छा माना जाता है।
5. विटामिन
टेलबोन दर्द से राहत पाने के लिए आप विटामिंस का भी सहारा ले सकते हैं। दरअसल, हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम की जरूरत होती है। विटामिन डी शरीर की सभी हड्डियों को स्ट्रॉन्ग करता है। साथ ही कैल्शियम भी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में आपकी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- गरम भाप, आंच या तेल से जलने पर अपनाएं घरेलू नुस्खे
टेलबोन में दर्द से बचाव (Prevention Tips for Tailbone Pain)
टेबलोन दर्द से बचाव के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की आवश्यकता होती है। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-
- बैठते समय पीछे की ओर न झुकें।
- साइकिलिंग न करें।
- ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न बैठें।
- बैठते समय कुशन या जेल डोनट का यूज करें।
- अपने बैठने की पॉजीशन बदलते रहें।
- सेक्स के दौरान आपका टेबलोन दर्द बढ़ सकता है। इसलिए इस दौरान इससे बचें।
- टेलबोन में दर्द में कैसे होना चाहिए आपका आहार ?
- नियमित रूप से फल, सब्जियां और अनाज का सेवन करें।
- नॉन फैट या कम वास युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
- कैल्शियम युक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
- बींस और मांस युक्त आहार का सेवन करें।
- अपने भोजन में विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
- विटामिन डी और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें।
- अधिक वसा युक्त खाद्य का सेवन न करें
- शराब और धूम्रपान से बचें।
- अधिक सोडियम युक्त आहार का सेवन न करें।
- कोलेस्ट्रॉल युक्त खाद्य से बचें।
रीढ़ की हड्डी के आसपास किसी तरह का दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि डॉक्टर आपको सही सलाह दे सके। किसी तरह के घरेलू उपाय अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूरी सलाह लें।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version