
प्रेग्नेंसी, एक महिला के लिए बिलकुल ही अलग फेज होता है। इस दौरान महिलाएं शारीरिक और इमोशनल बदलाव दोनों से गुजर रही होती हैं। हर दिन शरीर के लक्षण बदल रहे होते हैं और समझ नहीं आता कि इन बदलावों से कैसे निपटा जाए। जैसे कि कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में अक्सर रात में होने वाले पेट दर्द की शिकायत करती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि इसका कारण क्या है और आराम के लिए इस दौरान वे किस चीज की मदद ले सकती हैं। क्या यह दर्द गंभीर है य यूं ही समय के साथ चला जाएगा। जानते हैं इन तमाम कारणों (what causes stomach pain at night) के बारे में Dr Rajni Bagai, Sr Comsultant - Gynaecology & Obs, Narayana Hospital, Howrah & Chunavati से।
इस पेज पर:-
प्रेग्नेंसी में रात में पेट दर्द क्यों होता है-Pregnancy me raat me pet dard kyu hota hai
Dr. Rajni Bagai बताती हैं कि गर्भावस्था में रात में पेट में दर्द के दो बहुत ही सामान्य कारण हैं, राउंड लिगामेंट दर्द और एसिड रिफ्लक्स। इसके बारे में महिलाओं में जानकारी की कमी होती है जिस वजह से वे रात में इस समस्या से परेशान हो जाती हैं। अगर वे सही कारण जान जाएं तो प्रेग्नेंसी में इस समस्या से खुद ही बच सकती हैं। जैसे कि
राउंड लिगामेंट दर्द-Round ligament pain
राउंड लिगामेंट दर्द, पेट के निचले हिस्से में अचानक होने वाला तेज दर्द होता है, जो आमतौर पर रोगी की स्थिति में बदलाव के कारण होता है। यह दर्द अक्सर इलाज के बावजूद बना रहता है, लेकिन खतरनाक नहीं होता। राउंड लिगामेंट दर्द पेट के निचले हिस्से या कमर के आसपास होता है। यह तेज या हल्का, चुभने वाला दर्द होता है जो कि दूसरी तिमाही के दौरान ज्यादा महसूस हो सकता है। यह गर्भाशय के बढ़ने के साथ राउंड लिगामेंट्स के खिंचाव और कसाव के कारण होता है। इसके अलावा कई बार अचानक होने वाली हलचल की वजह से भी यह समस्या होती है। जैसे खांसने, छींकने, हंसने या जल्दी-जल्दी मुद्रा बदलने जैसी गतिविधियां दर्द को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, इस तरह के दर्द का सबसे आम कारण है कि बढ़ता हुआ गर्भाशय लिगामेंट्स पर दबाव डालता है और इस दबाव को बढ़ाने वाली गतिविधियां भी दर्द का कारण बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पेट दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
एसिड रिफ्लक्स-Acid reflux
एसिड रिफ्लक्स तीसरी तिमाही में आम हो जाता है, जब भोजन नली और पेट के बीच का स्फिंक्टर ढीला पड़ जाता है और लेटने पर पेट का एसिड भोजन नली में आ जाता है। इस दौराम महिलाएं रात में ज्यादा पेट दर्द की समस्या महसूस करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खाने की आदत में सुधार लाएं और अपनी डाइट को सही करें। रात को खाने के बाद या फिर हर बार खाने के बाद वॉक पर जरूर जाएं। इससे खाना पच जाएगा और जब भी आप सोने जाएंगी तो आपको एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान नहीं करेगी।

प्रेग्नेंसी में पेट दर्द के अन्य कारण
- -जैसे-जैसे गर्भाशय फैलता है, यह पेट और आंतों पर दबाव डाल सकता है, जिससे बेचैनी और दर्द हो सकता है।
- -गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं, जिससे पेट फूलना, ऐंठन और बेचैनी हो सकती है।
- - गर्भावस्था के दौरान कब्ज होना आम है और इससे पेट में ऐंठन, सूजन और बेचैनी हो सकती है।
- -ये हल्के संकुचन पेट में बेचैनी पैदा कर सकते हैं और रात में ज्यादा महसूस होते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रहती है कब्ज की शिकायत, तो इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
बचाव के लिए इन बातों पर ध्यान दें
प्रेग्नेंसी में पेट दर्द से बचने के लिए सोने से पहले मसालेदार, फैट युक्त या भारी भोजन करने से बचें। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान तनाव और चिंता पेट की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं इसलिए चिंता न करें। कुछ चिकित्सा स्थितियां, जैसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग या अन्य जठरांत्र संबंधी समस्याएं (gastrointestinal issues) गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द का कारण बन सकती हैं इसलिए डॉक्टर को दिखाकर दवा लें।
इसके अलावा शाम के भोजन के बाद एक घंटे सोने से बचें। साथ ही कोशिश करें कि कंधों और सिर को ऊपर उठाकर सोएं। इसके अलावा एंटासिड लेकर इसे कुछ हद तक रोका जा सकता है। इसके अलावा दर्द के अधिक गंभीर कारण समय से पहले प्रसव, प्लेसेंटा का अचानक अलग होना हो सकता है। गर्भावस्था में दर्द के किसी भी नए मामले में, अपने डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।
यह विडियो भी देखें
FAQ
प्रेगनेंसी में पेट टाइट होने का क्या कारण है?
गर्भावस्था में पेट का टाइट होना गर्भाशय के बढ़ने और शरीर के बच्चे के अनुकूल होने के कारण होता है। यह ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन का हिस्सा हो सकता है, जो कि प्रसव के लिए शरीर की एक तैयारी होती है।प्रेगनेंसी में पेट में धक-धक क्यों होता है?
प्रेगनेंसी में पेट में धक-धक होने की वजह है पेट में मौजूद महाधमनी (aorta) में जिससे बच्चे की धड़कन भी जुड़ी होती है। इसके अलावा गर्भावस्था में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे तेज धड़कन महसूस होती है।प्रेगनेंसी में ज्यादा झुकने से क्या होता है?
प्रेगनेंसी में ज्यादा झुकने से पीठ पर जोर पड़ सकता है और इससे आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, पेट का आकार बढ़ने के साथ, झुकने से संतुलन गड़बड़ा सकता है जिससे गिरने का खतरा होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 13, 2025 18:00 IST
Published By : Pallavi Kumari