Doctor Verified

पेट में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण

अगर आपको पेट में सुई चुभने जैसा दर्द महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह कुछ कारणों की वजह से हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण


हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी पेट दर्द का अनुभव जरूर करता है। हालांकि, कई बार सामान्य कारणों की वजह से पेट दर्द होता है। तो कुछ लोगों को गंभीर कारणों की वजह से पेट में तेज दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं, कई बार लोगों को पेट में सुई चुभने जैसा दर्द भी महसूस होने लगता है। आजकल अधिकतर लोग पेट में दर्द और चुभन जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। सुई चुभने जैसा दर्द अक्सर कभी-कभार होता है। ऐसे में अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, पेट में चुभने जैसा दर्द होता है, तो इसका मतलब है कि पेट या आंतों से जुड़ी कोई समस्या है। इतना ही नहीं, किडनी और लिवर की समस्याओं के कारण भी पेट में चुभन जैसा महसूस हो सकता है। फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया, नोएडा के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

1. आंतों में दिक्कत 

अगर आपको आंतों में कोई दिक्कत है, तो इसकी वजह से आपको पेट में सुई चुभने जैसा दर्द हो सकता है। आंतों में दिक्कत या इंफेक्शन होने पर आपको पेट में सुई चुभन वाला दर्द हो सकता है। कई बार आंतों का इंफेक्शन, शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाता है। इसकी वजह से आपको पेट में दर्द हो सकता है। 

2. मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कत

मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कतों की वजह से आपको पेट में सुई चुभने जैसा दर्द महसूस हो सकता है। खासकर, अगर मांसपेशियों में खिंचाव होता है, तो इसकी वजह से पेट में सुई चुभने जैसा दर्द हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से आपको पेट में गंभीर दर्द हो सकता है। इस स्थिति में आपको पेट की मालिश जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

stomach pain

3. पथरी की वजह से होने वाला दर्द

अगर आपको पथरी है, तो पेट में चुभने जैसा दर्द महसूस हो सकता है। जब पथरी होती है, तो कभी-कभार तेज दर्द उठ जाता है। पथरी का दर्द थोड़े-थोड़े समय के लिए हो सकता है। ऐसे में अगर आपको पथरी है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अन्यथा आपकी पेट में दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दर्द से पाएं छुटकारा

4. संक्रमण

पेट में चुभने जैसा दर्द, संक्रमण की वजह से हो सकता है। अगर आपको संक्रमण हो गया है, तो आपको पेट में चुभन महसूस हो सकती है। संक्रमण की वजह से आपको पेट में दर्द हो सकता है। इस दौरान आपको सिरदर्द या जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

Read Next

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी होती है एंग्जाइटी? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version