क्या पीरियड्स से पहले आपको भी होती है एंग्जाइटी? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

अगर आपको पीरियड्स से पहले एंग्जाइटी होती है तो ऐसे में ये आसान टिप्स अपनाकर आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए डाइटिशियन से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स से पहले आपको भी होती है एंग्जाइटी? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

एंग्जाइटी एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज  करना कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। कई बार महिलाओं में पीरियड्स होने से पहले एंग्जाइटी की समस्या रहती है। यह समस्या अधिकांश महिलाओं के साथ होती है। अगर आपको भी पीरियड्स आने से पहले चिंता, घबराहट या फिर एंग्जाइटी होती है तो ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स खाएं 

अगर आपको पीरियड्स आने से पहले एंग्जाइटी महसूस होती है तो ऐसे में आप मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से एंग्जाइटी डिसऑर्डर हो सकता है। इसके लिए आप नट्स, साबुत अनाज या फिर हरी सब्जियां आदि खा सकते हैं। 

कैमोमाइल टी 

कैमोमाइल टी पीना पीरियड्स से पहले होने वाले स्ट्रेस को कम करता है। इसे पीने से कोर्टिसोल हार्मोन्स का स्तर बैलेंस रहता है, जिससे नींद अच्छी आती है साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है। 

वॉक करें 

वॉक करने से पीरियड्स से पहले होने वाला स्ट्रेस कम होता है। इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर 15 से 20 मिनट की वॉक या फिर ब्रिस्क वॉकिंग कर सकते हैं। 

कैल्शियम और विटामिन बी6 लें 

कैल्शियम और विटामिन बी6 खाना सेहत के लिए अन्य तरीकों से फायदेमंद होने के साथ ही स्ट्रेस कम करने में भी फायदेमंद होता है। इससे नर्व सेल्स पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे ब्रेन सक्रिय रहता है और स्ट्रेस कम होता है। 

कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स खाएं 

स्ट्रेस को कम करने के लिए कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स खाएं खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स का उत्पादन होता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है और स्ट्रेस कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - रोज दही खाने से दुरुस्त रहती है मेंटल हेल्थ, डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से मिलती है राहत

अश्वगंधा खाएं 

स्ट्रेस कम करने में अश्वगंधा भी किसी रामबाण से कम नहीं होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें और पी लें। 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं 

शरीर में पानी की कमी होने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आप हाइड्रेट रहते हैं और स्ट्रेस कम होता है। 

Read Next

एड़ी की हड्डियों में फैक्चर क्यों हो जाता है? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer