रोज दही खाने से दुरुस्त रहती है मेंटल हेल्थ, डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से मिलती है राहत

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक दही खाना मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने में मददगार साबित होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दही खाने से दुरुस्त रहती है मेंटल हेल्थ, डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से मिलती है राहत

दही खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होने से लेकर पेट की होने वाली अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचाती है। हाल ही में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक दही खाना मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने में मददगार साबित होती है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

जर्नल ब्रेन, बिहेवियर और इम्यूनिटी में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए यह एक नया और कामयाब रास्ता है। स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक नियमित तौर पर दही खाने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे लक्षणों से भी राहत मिलती है। दरअसल, शोधकर्ताओं ने दही में लैक्टोबेसिलियस नामक तत्व पाया, जो डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जाइटी से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है। 

इसे भी पढ़ें - डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है दही, इस तरह से करें सेवन

मेंटल हेल्थ को रखे दुरुस्त 

डिपार्मेंट ऑफ न्यूरोसाइंस के डॉ. गैउलीटर के मुताबिक दही में पाए जाने वाला तत्व लैक्टोबायोलियस मूड डिसऑर्डर को ठीक करने में फायदेमंद साबित होता है। इससे मूड बेहतर होता है और आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं। यही नहीं यह इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। चिकित्सक से सलाह लेने के बाद आप एंग्जाइटी और डिप्रेशन में दही का सेवन कर सकते हैं।

दही खाने से होते हैं ये फायदे 

  • दही खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। 
  • दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। 
  • नियमित तौर पर दही खाने से इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है साथ ही वजन भी कंट्रोल रहता है। 
  • दही खाना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे त्वचा पर निखार आने के साथ ही मुहासे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं। 
  • दही में मिलने वाले प्रोबायोटिक्स हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं, यह कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मददगार होता है। 

Read Next

डेंगू से मौत के मामले में भारत का नाम टॉप 20 देशों में हुआ शामिल, जानें क्या कहती है नई रिपोर्ट

Disclaimer