
आज के समय में सुरक्षित यौन संबंध (Safe Sex) के लिए कंडोम सबसे आसान तरीका माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों को कंडोम इस्तेमाल करने के तुरंत बाद जलन, खुजली या लालपन जैसी परेशानियां होने लगती हैं? कई बार लोग इसे सामान्य इंफेक्शन समझ लेते हैं, जबकि असल में यह कंडोम एलर्जी भी हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि कंडोम एलर्जी उतनी आम नहीं है, लेकिन जिन्हें होती है उनके लिए यह काफी असुविधा और शर्मिंदगी का कारण बन सकती है, खासतौर पर जब लक्षण हर बार कंडोम इस्तेमाल करने के बाद दोहराए जाएं। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. शिल्पा रेड्डी. वी (Dr. Shilpa Reddy. V, Consultant Obstetrician and Gynaecologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad) से जानिए, कंडोम से एलर्जी होने के क्या लक्षण हैं?
इस पेज पर:-
कंडोम से एलर्जी होने के क्या लक्षण हैं? - How do you know if you're allergic to condoms
डॉ. शिल्पा रेड्डी. वी बताती हैं कि कई तरह के कंडोम लेटेक्स (latex) से बने होते हैं। लेटेक्स एक प्राकृतिक रबर है और कुछ लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली इसे हानिकारक मानकर प्रतिक्रिया करती है। इस प्रतिक्रिया को ही लेटेक्स एलर्जी कहा जाता है, जो कंडोम इस्तेमाल करने पर दिखाई देती है। इसके अलावा, कई कंडोम ब्रांड्स में इस्तेमाल होने वाले लुब्रिकेंट, स्पर्मिसाइड (जैसे नॉनॉक्सिनॉल-9), फ्लेवर और खुशबू भी स्किन को इर्रिटेट कर सकते हैं। इसलिए हर इरिटेशन को लेटेक्स एलर्जी कहना सही नहीं है, कभी-कभी समस्या इन एडिटिव्स के कारण भी होती है।
इसे भी पढ़ें: फीमेल कंडोम के बारे में ज्यादातर लोगों की जानकारी है गलत, डॉक्टर से जानें 5 मिथकों की सच्चाई
कंडोम एलर्जी के लक्षण सामान्यतौर पर सेक्स के तुरंत बाद या कुछ घंटों के भीतर दिखाई देते हैं। इसके प्रमुख लक्षण हैं-
1. जननांग में खुजली और जलन
सबसे आम लक्षणों में तेज खुजली, चुभन या जलन है। यह पुरुष और महिला दोनों में ही हो सकती है।
2. लालिमा और सूजन
कंडोम की एलर्जी होने पर स्किन पर लाल चकत्ते, सूजन या हल्का सूजन युक्त दाने उभर सकते हैं।
3. रैशेज
कुछ लोगों में दाने या हाइव्स (लाल उभरे हुए धब्बे) बन जाते हैं, जो काफी असुविधाजनक हो सकते हैं।
4. दर्द और असुविधा महसूस होना
जननांग क्षेत्र में लगातार दर्द, टाइटनेस महसूस होना या रगड़ से बढ़ती जलन कंडोम एलर्जी की ओर इशारा करती है।
इसे भी पढ़ें: HIV को एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने से कैसे रोका जा सकता है? जानें डॉक्टर से

कंडोम एलर्जी की वजहें - What causes an allergic reaction to condoms
1. लेटेक्स (Latex) से एलर्जी
लेटेक्स कंडोम का सबसे सामान्य मैटेरियल है। जिन व्यक्तियों को लेटेक्स से संवेदनशीलता होती है, उनकी स्किन संपर्क में आते ही रिएक्ट करती है।
2. कंडोम में मौजूद एडिटिव्स
कुछ कंडोम में फ्लेवर, फ्रेग्रेंस, केमिकल लुब्रिकेंट, स्पर्मिसाइड और खुशबू वाले जेल इर्रिटेशन बढ़ा सकते हैं। ऐसी चीजें स्किन को नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में जलन पैदा कर सकती हैं।
कंडोम एलर्जी से कैसे बचें? - How to prevent condom allergy
लेटेक्स-फ्री कंडोम का इस्तेमाल करें, लेटेक्स से एलर्जी वाले लोगों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। Polyisoprene condoms, Polyurethane condoms, ये लेटेक्स के बिना बनते हैं और उतनी ही सुरक्षा प्रदान करते हैं, जितनी सामान्य कंडोम देते हैं।
- यदि समस्या फ्लेवर या स्पर्मिसाइड की वजह से है, तो बिना खुशबू, बिना स्पर्मिसाइड और बिना एडिटिव्स वाले कंडोम इस्तेमाल करें।
- डॉ. रेड्डी सलाह देती हैं कि कंडोम का छोटा सा हिस्सा लेकर बांह के निचले हिस्से (forearm) पर 10-15 मिनट रखें। यदि खुजली, लालपन या सूजन होती है, तो यह एलर्जी का संकेत है।अगर कुछ नहीं होता, तो कंडोम सुरक्षित है।
- हल्की जलन होने पर जननांग क्षेत्र को ठंडे पानी से धोने से राहत मिल सकती है।
- लंबे समय तक जलन रहे तो डॉक्टर से मिलें, अगर लक्षण 24-48 घंटे में ठीक नहीं होते, या बार-बार वापसी कर रहे हों, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एलर्जिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
कंडोम एलर्जी दुर्लभ है लेकिन असहज करने वाली हो सकती है। सही कारण की पहचान और उपयुक्त कंडोम चुनने से यह समस्या आसानी से रोकी जा सकती है। डॉ. शिल्पा रेड्डी का सुझाव है कि किसी भी तरह की लगातार जलन, रैश या दर्द को हल्के में न लें। समय रहते सही कंडोम चुनकर और एक्सपर्ट सलाह लेकर आप अपनी सेहत और सुरक्षा, दोनों का ख्याल रख सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
एलर्जी क्या होती है?
एलर्जी वह स्थिति है जब शरीर का इम्यून सिस्टम किसी सामान्य पदार्थ को हानिकारक समझकर उसके खिलाफ प्रतिक्रिया करता है। इससे खुजली, दाने, सूजन या छींक जैसे लक्षण हो सकते हैं।एलर्जी के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें?
खुजली, लालिमा, सूजन, रैश, छींकें आना, आंखों से पानी आना जैसे लक्षण सबसे आम संकेत हैं।क्या एलर्जी हमेशा के लिए ठीक हो सकती है?
एलर्जी को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 12, 2025 12:04 IST
Published By : Akanksha Tiwari