Weight Loss Diet Plan for Female in Hindi: अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में कभी-न-कभी मोटापे का सामना जरूर करना पड़ता है। मोटापा महिलाओं के लुक को खराब करता है, साथ ही कई बीमारियों को भी जन्म देता है। मोटापा डायबिटीज, थायराइड और हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसलिए महिलाएं फिट और हेल्दी रहने के लिए हैवी एक्सरसाइज करती हैं या फिर खाना-पीना कम कर देती हैं। लेकिन आप चाहें तो एक हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करके भी वजन कम कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको एक स्पेशल डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका वेट लॉस करने में असरदार हो सकता है।
महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट चार्ट
दिन 1
- मॉर्निंग ड्रिंक: खीरा डिटॉक्स वॉटर
- नाश्ता: मिल्क ओट्स और दलिया
- मिड मॉर्निंग: मिक्स ड्राई फ्रूट्स
- लंच: एक कटोरी सलाद और एक रोटी के साथ दाल
- स्नैक्स: एक कटोरी फल
- डिनर: लौकी की सब्जी, वेजिटेबल सलाद
दिन 2
- नाश्ता: भरवा सब्जी, रोटी और दही
- मिड मॉर्निंग: पनीर
- लंच: सलाद, दाल करी और चावल
- स्नैक्स: सेब या छाछ
- डिनर: मिक्स वेजिटेबल सलाद, एक कटोरी सब्जी और एक रोटी
इसे भी पढ़ें- Weight Loss Diet: बिना खाना-पीना कम किए इस तरह से घटा सकते हैं वजन
दिन 3
- नाश्ता: मल्टीग्रेन टोस्ट
- मिड मॉर्निंग: एक कटोरी मौसमी फल
- लंच: सलाद, एक रोटी के साथ पनीर की सब्जी
- स्नैक्स: केला और छाछ
- डिनर: वेजिटेबल सलाद, दाल की करी और चावल
दिन 4
- नाश्ता: फल और ड्राई फ्रूट्स की स्मूदी, अंडा आमलेट
- मिड मॉर्निंग: स्किम्ड दूध पनीर
- लंच: सलाद, हरी चना साबुत दाल, एक रोटी और भिंडी की सब्जी
- स्नैक्स: संतरा, छाछ या दूध
- डिनर: पालक छोले, उबले हुए चावल
दिन 5
- नाश्ता: स्किम्ड मिल्क, मटर पोहा
- मिड मॉर्निंग: स्किम्ड दूध पनीर
- लंच: मिक्स वेजिटेबल सलाद, लो फैट पनीर करी और रोटी
- स्नैक्स: पपीता या छाछ
- डिनर: मिक्स वेजिटेबल सलाद, दही, आलू बैंगन की सब्जी और रोटी
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं जामुन
दिन 6
- नाश्ता: सांबर और इडली
- मिड मॉर्निंग: स्किम्ड दूध पनीर
- लंच: मिक्स वेजिटेबल सलाद, पालक छोले और उबले हुए आलू
- स्नैक्स: फल या छाछ
- डिनर: सलाद, हरी चना साबुत दाल, रोटी और भिंडी की सब्जी
महिलाएं अपना वजन कैसे कम करें?
- वजन घटाने के लिए आपको अपना वेट लॉस प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं।
- वेट लॉस करने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा प्रोटीन रिच डाइट भी वेट लॉस में असरदार साबित हो सकता है।
- अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो इस डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ ही कुछ लाइट एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।
- अधिक कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स आपके वजन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए कम मात्रा में लें।
- फास्ट फूड, जंक फूड और बाहर का खाना खाने से बचें।
अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं, तो इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं। इसके साथ ही हैवी खाना खाने से बचें। वेट लॉस के लिए खाना खाने के बाद रेगुलर वॉक करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप पहले से कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो उसे जारी रखें।
Read Next
Weight Gain With Chicken: वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद है चिकन, इन 4 तरीकों से मील में करें शामिल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version