Jamun for Weight Loss in Hindi: आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में वे खुद को फिट और हेल्दी बनाने के लिए हैवी वर्कआउट का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग वजन घटाने के लिए अपनी मील तक छोड़ देते हैं, लेकिन खाना छोड़कर कभी भी हेल्दी वेट लॉस (Healthy Weight Loss) नहीं किया जा सकता है। इससे आपको कमजोरी और चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन इस लेख में हम आपको मानसून में मिलने वाले एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह फल है जामुन।
जामुन अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा जामुन वजन घटाने (Java Plum for Weight Loss) में भी असरदार साबित हो सकता है।
वजन घटाने के लिए जामुन कैसे खाएं-How to Eat Jamun for Weight Loss
जामुन में कैलोरी कम होती है, साथ ही इसमें हाई फाइबर भी पाया जाता है। ये दोनों वजन घटाने में काफी उपयोगी माने जाते हैं। जामुन में फैट बिल्कुल नहीं होता है, जो आपका वजन नहीं बढ़ने देता है। तो चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए जामुन को किन-किन तरीकों से खाया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
1. पूरा फल-Jamun Fruit for Weight Loss
वजन घटाने के लिए आप जामुन को फल के रूप में खा सकते हैं। आप जामुन का फल लें और इसे खा लें। रोजाना जामुन खाने से पाचन में सुधार होगा, इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आप जामुन को मिड मॉर्निंग में ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से पिएं नींबू पानी, कैलोरी बर्न होने में मिलेगी मदद
2. जामुन का जूस-Jamun Juice for Weight Loss
अगर आप जामुन का फल खाना पसंद नहीं करते हैं, तो इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। जामुन का जूस हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास जूस पीकर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। आप स्नैक्स में जामुन का जूस पी सकते हैं। इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा और आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसके लिए आप जामुन, शहद और पानी को ग्राइंड कर लें। अब इसे छानकर पिया जा सकता है।
3. जामुन की स्मूदी-Jamun Smoothie for Weight Loss
रोज सुबह जामुन की स्मूदी पीकर भी आप अपना वजन घटा सकते हैं। सुबह जामुन की स्मूदी पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपको जल्दी से भूख भी नहीं लगेगी और ओवरइटिंग से बचाव होगा।
स्मूदी बनाने के लिए आप एक गिलास दूध में बीज निकले हुए जामुन डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आप इसमें शहद, गुलाब की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े भी मिला सकते हैं। इससे जामुन की स्मूदी का स्वाद कई गुणा बढ़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने में फायदेमंद होता है पुदीने का पानी, इन 3 तरीकों से करें सेवन
4. जामुन के बीज का पाउडर-Jamun Seed Powder for Weight Loss
जामुन के बीज का पाउडर डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो वेट लॉस करने के लिए भी जामुन के बीजों का उपयोग (Jamun Seeds Uses for Weight Loss ) कर सकते हैं। इसके लिए आप जामुन के बीजों को पीस लें। अब इस पाउडर को पानी के साथ रोजाना लें। इससे आपको वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो जामुन को अपनी मॉनसून डाइट (Monsoon Diet Tips) का हिस्सा जरूर बनाएं। जामुन में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। आप जामुन को जूस, स्मूदी, पाउडर और फल के रूप में ले सकते हैं।