जामुन के बीज से डायबिटीज रोगियों को मिलते हैं कई लाभ, इन तरीकों से करें उपयोग

डायबिटीज में जामुन बीज के सेवन से रोगियों को कई फायदे मिलते हैं। इससे ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जामुन के बीज से डायबिटीज रोगियों को मिलते हैं कई लाभ, इन तरीकों से करें उपयोग


जामुन के बीज में कई औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज की समस्याओं में राहत मिल सकती है। जामुन के बीज में फाइबर, फैट, प्रोटीन, विटामिन्स और खनिज होते हैं। साथ इसेक बीज में जंबोलिन और जंबोसाइन नामक पदार्थों से भरे होते हैं, जो खून में शुगर के लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इससे शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी बढ़ाता है। इसलिए आपको जामुन के बीज को फेंकने की बजाय इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपकी डायबिटीज की समस्या में काफी हद तक कम हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि डायबिटीज की समस्या में जामुन के बीज के फायदे और उपयोग के बारे में।  

डायबिटीज में जामुन बीज के फायदे (Jamun Seeds For Diabetes)

1. पाचन शक्ति को बढ़ाएं

जामुन आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर करता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे मल त्याग भी आसानी से होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद आवश्यक है वरना रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

jamun-seeds-diabets

Image Credit- Freepik

2. शरीर को डिटॉक्स करे

जामुन के बीज फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो हमारे शरीर से हानिकारक मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे शरीर में डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य समस्याओं को भी कम करता है। 

3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

जामुन के बीजों में एल्कलॉइड, रसायन होते हैं, जो स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकते हैं और डायबिटीज के लक्षण को नियंत्रण करते हैं। जामुन के बीज के पाउडर या जामुन के बीज के पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर रोजाना सुबह सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर का स्तर प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज पेशेंट क्‍या खाएं, जिससे उनका ब्‍लड शुगर हमेशा रहे कंट्रोल

4. एनीमिया के लक्षण

जामुन में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो प्राकृतिक रूप से आपके खून को साफ करता है। यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को जामुन के बीजों को अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। जिन डायबिटीज रोगियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, उन्हें इसका रोजाना सेवन करना चाहिए।

5. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

जामुन के बीजों में रक्तचाप को कम करने की क्षमता होती है।  जामुन के बीज में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम के स्तर को कम करने में मदद करता है। जामुन बीज के अर्क का इस्तेमाल आप हाई ब्लड प्रेशर में कर सकते हैं। इससे डायबिटीज में भी आराम मिलता है। 

jamun-seeds-diabets

Image Credit- Freepik

जामुन के बीज का ऐसे करें सेवन

1. जामुन के बीज को आप कच्चे रूप में भी खा सकते है। इससे आप जामुन खाने के साथ चबा सकते हैं। 

2. इसके बीज को सूखाकर आप इसके पाउडर का भी सेवन कर सकते है। 

3. आप इसके पाउडर या बीज को दूध के साथ खा सकते है। 

4. इसके अलावा आप इसे पीसकर जूस में मिलाकर पी सकते हैं।

5. इसके पाउडर को सलाद में डालकर खाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज होने पर आपकी डाइट ही है आपकी दवा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

कैसे बनाएं जामुन बीज का पाउडर

1. जामुन को धोकर बीज निकाल लीजिये।

2. अब बीजों को एक साफ कपड़े पर फैलाकर करीब तीन से चार दिन तक धूप में सुखाएं। 

3. एक बार जब वे सूख जाएं, तो बाहरी खोल को छीलकर बीज के अंदरूनी हिस्सों को इकट्ठा कर लें, जो हरे रंग का होता है।

4. अब इन्हें कुछ और दिनों के लिए धूप में रख दें।

5. सूखे बीजों को मिक्सर में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।

6.  जामुन के बीज के पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें और जब मन हो तब सेवन करें।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में कीवी खाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें किन तरीकों से करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version