Fri Sep 11, 2026 | 09:59 PM IST

Doctor Verified

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है खीरे के बीज का पाउडर, जानें सेवन का तरीका

Cucumber Seed Powder Benefits: खीरे के बीज में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर समेत अन्य पोषक तत्व कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।

Cucumber Seed Powder Health Benefits: खीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन सेहत के लिए रामबाण होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और पानी की अच्छी मात्रा शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करती है। पाचन तंत्र के लिए भी खीरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खीरे के बीज का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और फाइटो न्यूट्रिएंट्स सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, सेहत के लिए खीरे के बीज के फायदे और सेवन का सही तरीका।

खीरे के बीज के पाउडर का सेवन करने के फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर वजन कम करने में खीरे के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "खीरे के बीज में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर समेत अन्य पोषक तत्व कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने और हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।"

Cucumber Seed Powder Health Benefits

खीरे के बीज में ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-

  • फाइबर
  • प्रोटीन
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • विटामिन ई
  • एंटीऑक्सीडेंट्स
  • मैग्नीशियम
  • जिंक
  • आयरन

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खीरा या ककड़ी खिलाना है कितना फायदेमंद? जानें खिलाने का सही तरीका

खीरे के बीज का सेवन करने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

पाचन में सुधार: खीरे के बीज के पाउडर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

वजन नियंत्रण: इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

हृदय स्वास्थ्य: खीरे के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट के लिए अच्छे होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करते हैं।

त्वचा के लिए लाभकारी: खीरे के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह त्वचा को जवान और कोमल बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, सूजन और जलन को कम करने में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

बालों के लिए फायदेमंद: खीरे के बीज के पाउडर में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह बालों के झड़ने से रोकने में भी मदद करते है।

ब्लड शुगर कंट्रोल: खीरे के बीज में मौजूद गुण और पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

कैसे करें खीरे के बीज के पाउडर का सेवन?

आप खीरे के बीज के पाउडर का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को पोषण देने का काम करते हैं। आप डाइट में खीरे के बीज के पाउडर को इस तरह से शामिल कर सकते हैं-

  • पाउडर के रूप में: आप खीरे के बीज के पाउडर को सीधे पानी या जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • स्मूदी में: आप इसे अपनी पसंदीदा स्मूदी में मिला सकते हैं।
  • सलाद में: आप इसे सलाद के टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फेस मास्क: खीरे के बीज के पाउडर का उपयोग फेस मास्क बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसे गुलाब जल या दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड कम करने के लिए पिएं खीरे का जूस, डायटीशियन से जानें फायदे

खीरे के बीज के पाउडर का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खानपान और पाचन तंत्र से जुड़ी किसी समस्या, बीमारी या एलर्जी में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को खीरे के बीज के पाउडर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 25, 2024 14:38 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content