बालों पर जामुन का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं तो बालों पर जामुन के रस का प्रयोग कर सकते हैं। यहां जानें इससे दूर होने वाली समस्याओं के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर जामुन का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

आजकल के समय में बालों की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। खासकर युवाओं में यह समस्या ज्यादातर देखी जाती है। अधिकतर लोगों में यह समस्या होती है कि उनके बाल समय से पहले ही टूटने, झड़ने या फिर सफेद होने लगते हैं। यही नहीं डैंड्रफ, स्कैल्प में इंफेक्शन आदि होने से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आमतौर पर ऐसा खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते होता है। अगर आप कई नुस्खे आजमाने के बाद भी इससे निजात पाने में असमर्थ हैं तो चिंता न करें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बालों की समस्या के लिए एक अचूक इलाज बताएंगे। जी हां, बालों पर जामुन का रस लगाने से आपके बालों की समस्या दूर हो सकती हैं। बालों पर जामुन का रस लगाने से डैंड्रफ, बालों का टूटना आदि कम होते हैं। चलिए जानते हैं कि बालों पर जामुन का रस लगाने से दूर होने वाली कुछ समस्याओं के बारे में। 

hairfall

1. बालों का झड़ना रोके (Stops Hair fall)

जामुन का रस लगाने से आपके बालों का रुका हुआ विकास दोबार से हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी मानी जाती हैं। साथ ही जामुन के रस में आयरन पाया जाता है, जो कि लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया में हेयर लॉस ज्यादा होता है। इसलिए बालों पर जामुन का रस लगाने से आपको आयरन मिलेगा और बाल टूटने और झड़ने का खतरा भी कम होगा। 

इसे भी पढ़ें - बालों के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना, जानें इसके 5 फायदे और प्रयोग करने का तरीका

2. बालों का रूखापन दूर करे (Removes Hair Dryness)

बालों में रूखापन होने से आपके चेहरे की भी शोभा बिगड़ सकती है। जामुन के रस में विटामिन सी की मात्रा होती है, जो बालों में हो रहे रूखेपन और आपके बेजान बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यही नहीं यह बालों को काले और घने बनाने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप जामुन को पीसकर उसका रस निकालें और अपने बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बालों की चमक बरकरार रहती है और बाल लंबे समय तक काले भी रहते हैं। 

hairanddandruff

3. डैंड्रफ दूर करने में मददगार (Helpful in Removing Dandruff)

डैंड्रफ बालों की एक जटिल समस्या बनती जा रही है। आमतौर पर डैंड्रफ बाल मॉस्चुराइज नहीं होने और सूखने के कारण हो सकती है। हालांकि बालों में जामुन का रस लगाने से आप डैंड्रफ की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। जामुन के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। साथ ही इसमें एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आप अपने बालों पर जामुन के रस को मलें।  

4. स्कैल्प के इंफेक्शन से बचाए (Prevents Scalp Infection)

स्कैल्प पर इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसे में जामुन का रस आपकी सहायता कर सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैकटीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपको सामान्य संक्रमण से बचाने के साथ ही आपके स्कैल्प पर होने वाले संक्रमण से बचाती हैं। जामुन के रस में बालों को डिटॉक्स करने की भी क्षमता होती है। अगर आप रोजाना बालों पर इसे प्रयोग कर रहे हैं तो यह अंदरूनी तौर पर आपके स्कैल्प को साफ भी करता है और सभी टॉक्सिन्स का सफाया करने में मदद कर सकता है। इस तरह आपके स्कैल्प में संक्रमण होने का भी खतरा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - बालों पर नीलगिरी तेल (यूकेलिप्टस ऑयल) लगाने के 6 फायदे और सही तरीका

5. ऑयली स्कैल्प की समस्या दूर करे (Treats Oily Scalp)

जामुन में एस्ट्रीजेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। अगर आपके बालों का नैचुरल ऑयल खो गया है तो जामुन का रस आपकी मदद कर सकता है। यह आपके बालों में नैचुरल ऑयल को मेनटेन करने में मदद करता है। यह आपके स्कैल्प में एक्सट्रा ऑयल के जमाव को कम करता है। इसके लिए आप जामुन के रस को या फिर जामुन को अपने सिर पर मल सकते हैं। ऐसा कुछ समय तक करने से आपके ऑयली स्कैल्प की समस्या दूर हो सकती है।  

बालों पर जामुन का रस लगाने से आपके बालों की तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका इस्तेमाल चिकित्सक की सलाहनुसार ही करें। 

Read more Articles on Hair Care in Hindi

Read Next

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना, जानें इसके 5 फायदे और प्रयोग करने का तरीका

Disclaimer