Home Remedies for Chest Gas: गैस, अपच और कब्ज की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। आजकल अधिकतर लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। गैस बनने पर पेट दर्द, पेट में जलन, पेट में ऐंठन आदि समस्याओं से दो-चार होना ही पड़ता है। लेकिन कई बार गैस सिर या छाती तक पहुंच जाती है और फंस जाती है। ऐसे में आपको छाती या सिर में भी दर्द महसूस हो सकता है। इस लेख में हम आपको छाती में बनने वाले गैस को निकालने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. अजवाइन
अजवाइन पाचन के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। अगर आपको छाती में गैस की वजह से जलन या दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन का चूर्ण, चाय या काढ़ा गैस को निकालने में असरदार साबित हो सकता है।
2. सौंफ
अजवाइन की तरह ही सौंफ भी पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको छाती में जलन या दर्द हो रहा है, साथ ही गैस भी निकल रही है तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ खाने से छाती और पेट की गैस आसानी से निकल सकती है। आप सौंफ का पानी, चाय और काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके साथ ही सौंफ को चबाकर भी खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पेट में गैस होने के क्या लक्षण होते हैं?
3. अदरक
छाती में फंसे हुए गैस को निकालने के लिए अदरक का सेवन भी किया जा सकता है। अदरक छाती के गैस को निकालने में काफी असरदार साबित हो सकता है। दरअसल, अदरक खाने से पाचन को बढ़ावा मिलता है। आप अदरक का सेवन चाय, काढ़ा आदि के रूप में कर सकते हैं। आप चाहें तो अदरक को सब्जी या दाल में मिलाकर भी ले सकते हैं।
4. नींबू पानी
नींबू पानी डाइजेशन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आपके छाती में गैस फंस गई है, तो नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक नींबू निचोड़ें और काला नमक डालकर पी लें। गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से गैस से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही छाती की जलन भी शांत होती है।
इसे भी पढ़ें- Gas Causing Foods: पेट में गैस बनाते हैं ये 10 आहार, जानें गैस की समस्या में क्या खाना चाहिए
5. इलायची
अधिकतर लोग अपने खाने में इलायची का इस्तेमाल जरूर करते हैं। अगर आपको छाती या पेट में गैस बनी है, इसकी वजह से आपको दर्द और जलन महसूस हो रही है, तो आप इलायची का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप इलायची का पानी पी सकते हैं। आप एक गिलास पानी में इलायची उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इससे आपकी छाती और पेट में मौजूद गैस आसानी से निकल जाएगी और आपको काफी आराम मिलेगा।
अगर आपके छाती में भी गैस फंस गई है, इसकी वजह से आपको जलन और दर्द महसूस हो रहा है तो आप नींबू पानी, अजवाइन, अदरक, इलायची और सौंफ का सेवन कर सकते हैं। अगर लंबे समय तक गैस की समस्या रहने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version