मिट्टी पर नंगे पांव टहलने से मिलते हैं बेहतरीन फायदे, जानिए कैसे पहुंचता है शरीर को लाभ?

नंगे पांव जमीन पर चलने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं जैसे ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिलती है, इसलिए रोजाना 10 से 15 चलना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मिट्टी पर नंगे पांव टहलने से मिलते हैं बेहतरीन फायदे, जानिए कैसे पहुंचता है शरीर को लाभ?


क्या कभी किसी ने सोचा है कि नंगे पांव चलने से क्या होता है? समुद्र किनारे, पहाड़ पर, या किसी बाग में नंगे पांव चलने का आनंद कैसा होता होगा। बहुत से लोगों को इसके बारे में पता भी हो सकता है और किसी को नहीं भी। आज के समय में लोगों के पास इतना समय ही नहीं के वह कुछ पल अच्छे से बिता सकें। प्रकृति की निकटता क्या होती है हर किसी को इसका अनुभव नहीं होता। लेकिन व्यक्ति जितना प्रकृति के करीब होता है, उतना की स्वस्थ और खुश रहता है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल बीमारियों का कारण बन रही है,क्योंकि वह सुबह उठते हैं और अपने जूते पहनकर काम पर निकल पड़ते हैं और शाम को आकर फिर बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं। इस तरह से इंसान को खराब स्वस्थ ही मिल पाता है। 

 insidehealth

नंगे पांव टहलने से कैसे पहुंचता है शरीर को फायदा जानते हैं-

इसे भी पढ़ें : प्रदूषण से फेफड़ों को बचाने के लिए आहार में शामिल करें ये 3 विटामिन

ब्लड प्रेशर कम करता है

नंगे पांव जमीन पर चलने से  ब्लड प्रेशर की समस्या का प्रभाव कम होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहते हैं उन्हें 10 से 15 रोजाना चलना चाहिए। इसके साथ ही नंगे पांव चलने से शरीर में ताजगी रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन क बढ़ाने में मदद होती है नंगे पांव चलने से। पैरों के नीचे वाला हिस्सा मजबूत होता है। साथ ही जिन लोगों को ज्यादा तनाव रहता है उन्हें हर रोज सूबह नंगे पांव जरूर घुमना चाहिए। 

शरीर में सूजन और दर्द कम करने में मददगार

जिन लोगों को शरीर में सूजन या अक्सर दर्द रहता है इनके लिए सुबह नंगे पांव जमीर पर चलना बेहद ही फायदेमंद होता है क्योंकि जमीन में खास विद्युत पॉवर होती है  जो शरीर को महत्वपूर्ण बल देती है। 

माइग्रेन में राहत मिले

नंगे पांव चलने से शरीर कई बीमारियों से दूर रह सकता है। वहीं जिन लोगों को माइग्रेन के दर्द से जूझना पड़ता है उनके लिए नंगे पांव चलना फायदेमंद होता है। इससे उन्हें आराम मिलता है। 

शरीर में एनर्जी बढ़ाता है

नंगे पांव चलने से शरीर मे एनर्जी लेवल बढ़ता है इसलिए लोगों को कराटे, योगा आदि चीजें नंगे पांव ही कराया जाता है। इससे शरीर में नई ऊर्जा बनी  रहती है। 

insidewalking barefootbenefits 

इम्यूनिटी और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है

जमीन में शक्तिशाली सूक्ष्म जीव प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं। इसलिए हर किसी को मिट्टी के संपर्क में जरूर रहना चाहिए। हमारे नाखुन और त्वचा के जरिए सूक्ष्म जीव शरीर में जाते हैं,जिससे वह आंतों को अच्छे बैक्टीरिया की खुराक मुहैया कराते हैं। व्यक्ति की आंतों में माइक्रोफ्लोरा होता है जो कि सूक्ष्मजीवी बैक्टीरिया के कारण बनता है और इसकी वजह से  इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत और ज्यादा स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें : मिर्च खाने से कम हो सकता है समय से पहले मौत का खतरा? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

जमीन पर नंगे पांव चलने से प्रकृति के साथ जोड़ने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह 30 मिनट अपने लिए निकालकर नंगे पांव सेर करनी चाहिए। इससे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और स्वास्थ्य भी सही सहता है।

Read More Article On Other Health Diseases In Hindi

Read Next

मिर्च खाने से कम हो सकता है समय से पहले मौत का खतरा? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version