Doctor Verified

वेजाइनल इंफेक्शन में होती हैं ये समस्याएं, जानें डॉक्टर से

कई महिलाएं वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या से परेशान रहती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं इसको समझ नहीं पाती हैं, जिसके कारण उनको कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें वेजाइनल इंफेक्शन के लक्षणों के बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
वेजाइनल इंफेक्शन में होती हैं ये समस्याएं, जानें डॉक्टर से


Vaginal Infection Symptoms In Hindi: अक्सर महिलाओं को डॉक्टर से वेजाइना (Vagina) की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यह महिलाओं में सेंसिटिव अंगों में से एक है। आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और काम की भागदौड़ के कारण ज्यादातर महिलाओं को वेजाइनल यानी योनि के इंफेक्शन (Vaginal Infection) की समस्या से परेशान रहती हैं, जो आज के समय में आम हो चुकी है, लेकिन इस पर ध्यान न देने के कारण आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। ऐसे में वेजाइनल इंफेक्शन को नजरअंदाज न करते हुए और इससे राहत पाने के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित ए 70 लाइफट्रोन्स क्लिनिक की निदेशक और एसडीएम अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. निशि गुप्ता (Dr. Nishi Gupta, Director, A-70 Lifetrons Clinic and HOD Obstetrics & Gynecology Department, SDM Hospital, Jaipur) से जानें वेजाइन इंफेक्शन की समस्या होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

वेजाइनल इंफेक्शन के लक्षण - Symptoms Of A Vaginal Infection In Hindi

डॉ. निशि गुप्ता के अनुसार, वेजाइनल इंफेक्शन की स्थिति में महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं और शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ऐसा न करने से फर्टिलिटी हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। 

थिक डिस्चार्ज होना

वेजाइनल इंफेक्शन की स्थिति में महिलाओं को बहुत गाढ़ा, सफेद दही जैसा या पीले रंग का थिक डिस्चार्ज होता है, साथ ही, इसमें बदबू आती है और खुजली होती है। यह समस्या यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। जबकि डॉ. निशि के अनुसार, सामान्य वेजाइनल डिस्चार्ज हल्के सफेद रंग का या पारदर्शी होता है।

इसे भी पढ़ें: Bacterial Vaginosis: वेजाइना (योनि) में इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

vaginal infection symptoms in hindi  01 (5)

वॉल्वा में सूजन आना (Vulva Swelling)

वेजाइनल इंफेक्शन के कारण महिलाओं को वेजाइना के बाहरी हिस्से, जिसको वॉल्वा कहा जाता है। उसमें सूजन आ जाती है, जो इंफेक्शन या किसी तरह की एलर्जी के कारण होती है। यह समस्या प्राइवेट पार्ट में अधिक कैमिकल युक्त साबुन या सेनेटरी प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए तुरंत जांच कराएं। 

फ्रेश होने के बाद अधिक बदबू आना

कई बार महिलाओं को फ्रेश होने या टॉयलेट जाने के बाद नॉर्मल समय से ज्यादा वेजाइन में बदबू आती है, तो यह समस्या सामान्य नहीं है। यह समस्या बैक्टीरियल वेजिनोसिस (BV) की समस्या का लक्षण हो सकती है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

यूरिन पास करने के दौरान जलन होना

कई बार महिलाओं को यूरिन पास करने के बाद जलन की समस्या होती है। जिसको अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह समस्या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) के कारण हो सकती है। इसमें यूरिन के दौरान जलन, दर्द और त्वचा में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए वेजाइना की साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

अधिक खुजली होना

कई बार महिलाओं को वेजाइना में सामान्य से ज्यादा खुजली होती है और कई बार यह सामान्य भी हो सकती है। लेकिन अगर यह खुजली बार-बार होती है और इसके साथ-साथ रेडनेस, जलन और डिस्चार्ज भी हो रहा है तो यह इंफेक्शन या एलर्जी के कारण हो सकता है। 

रेडनेस और जलन

वेजाइनल इंफेक्शन के कारण अक्सर महिलाओं को योनि के आसपास की त्वचा में रेडनेस, जलन, रैशेज और त्वचा की सूजन आने की समस्या संक्रमण के लक्षणों में से एक है। यह समस्या कई बार सिंथेटिक अंडरवियर, टाइट कपड़े या लंबे समय तक गंदे पैड को न बदलने के कारण यह स्थिति हो सकती है। 

निष्कर्ष

वेजाइनल इंफेक्शन एक सामान्य मेडिकल कंडीशन है जिसका इलाज संभव है। जरूरी यह है कि महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले इन संकेतों को पहचानाना जरूरी है। शरीर में ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, जिससे इस समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वेजाइनल इन्फेक्शन के क्या कारण?

    वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या महिलाओं में आम हो चुकी है। यह समस्या प्राइवेट पार्ट के पास बैक्टीरिया के अधिक बढ़ने, हार्मोन्स के असंतुलित होने, इम्यूनिटी कमजोर होने या ब्लड शुगर जैसी बीमारी के कारण हो सकते हैं।
  • वेजाइनल इन्फेक्शन से राहत के लिए क्या खाएं?

    वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या से राहत के लिए दही जैसे प्रोबायोटिक फूड्स, फर्मेंटेड फूड्स, लहसुन, हल्दी, साबुत अनाज, फल और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी-फंगल या एंटी-बायोटिक दवाइयों का सेवन करें।
  • प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो जाए तो क्या करें?

    प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन होने पर महिलाएं तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और डॉक्टर की सलाह अनुसार एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवाइयों का सेवन करें। इसके अलावा, प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, ढीले और सूती कपड़े पहनें और प्राइवेट पार्ट में पर्फ्यूम्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। 

 

 

 

Read Next

वजाइनल ड्राइनेस होने पर यौन संबंध बनाना सही नहीं है, जानें इससे होने वाले 5 बड़े नुकसानों के बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 25, 2025 21:27 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 25, 2025 21:27 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 25, 2025 21:27 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS