Doctor Verified

महिलाओं में पेशाब रुकने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसका इलाज और बचाव

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या कई कारणों से होती है, एक्सपर्ट डॉक्टर से जानें महिलाओं में पेशाब रुकने के कारण और उपचार के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में पेशाब रुकने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसका इलाज और बचाव


लोगों में खानपान और जीवनशैली के कारण पेशाब से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोगों में देखा गया है कि उन्हें पेशाब रुक-रुक कर आता है या पेशाब बंद होने की समस्या हो जाती है। महिलाओं में पेशाब से जुड़ी समस्याएं पुरुष और महिला दोनों में देखने को मिलती हैं। इसके पीछे खानपान, जीवनशैली और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं। किसी भी उम्र की महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या ( Urinary Hesitancy In Female ) होती है। कई बार ऐसा होता है कि पेशाब रुक-रुक कर आता है और फिर यह अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कई मामलों यह गंभीर रूप ले सकता है। महिलाओं में पेशाब रुकने के क्या कारण हैं? इस समस्या से बचाव कैसे किया जाए? आइये जानते हैं इस लेख में।

महिलाओं में पेशाब रुकने के कारण ( Causes Urinary Hesitancy In Female )

Urinary-Hesitancy-In-Female

किसी भी उम्र की महिलाओं में कई कारणों से पेशाब रुकने की समस्या हो सकती है। महिलाओं में पेशाब रुकने के पीछे कई बार बढे हुए प्रोस्टेट को भी जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा कई ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या हो सकती है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या कई गंभीर मामलों में किडनी से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। लेकिन सिर्फ किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण ही नहीं इसके अलावा कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या हो सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन।
  • मूत्राशय से जुड़ी बीमारियां।
  • नसों का डैमेज होना।
  • किसी सर्जरी की वजह से।
  • पेशाब की नली में इन्फेक्शन।
  • प्रोस्टेट के बढ़ने से।
  • खानपान की वजह से।
  • किडनी स्टोन की समस्या के कारण।
  • कैंसर या ट्यूमर की वजह से।

इसे भी पढ़ें :  महिलाओं को ही क्यों ज्यादा होती है यूटीआई (UTI) की समस्या? जानें इसके कारण और जरूरी बातें

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या के लक्षण ( Urinary Hesitancy In Female Symptoms )

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या कई वजहों से होती है। यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है। शुरुआत में आपको पेशाब में मामूली रुकावट महसूस होगा जिसके कुछ दिन बाद यह परेशानी बढ़ जाती है। गंभीर स्थिति में जाने पर यह समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। इसकी वजह से आपको ब्लैडर में सूजन और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

  • पेशाब करने में दिक्कत।
  • पेशाब का बंद हो जाना।
  • तेज बुखार।
  • शरीर कांपना।
  • ठंड लगने की समस्या।
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द।
  • उल्टी होना।

Urinary-Hesitancy-In-Female

इसे भी पढ़ें :  पेशाब के साथ पस आने के क्या हो सकते हैं कारण? यूरोलॉजिस्ट से जानें इसके लक्षण, खतरे और इलाज

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या में परेशानियां ( Urinary Hesitancy Complications )

पेशाब रुकने की समस्या की वजह से महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को समय पर सही निदान न होने की स्थिति में परेशानियां बढ़ सकती हैं और गंभीर रूप ले सकती हैं। पेशाब की नली में इन्फेक्शन या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की वजह से सबसे ज्यादा महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या देखी गयी है। महिलाओं में पेशाब रुकने की वजह से ये गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

  • किडनी फेलियर का खतरा।
  • मूत्र मार्ग में गंभीर समस्याओं का खतरा।
  • नसों को नुकसान होने का खतरा।
  • मूत्राशय से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा।

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या का इलाज और बचाव ( Urinary Hesitancy In Female Treatment And Prevention )

कभी-कभी खानपान या किसी मामूली परेशानी की वजह से महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या हो सकती है। यह समस्या अपने आप ही ठीक हो जाती है और इसे चिंता का विषय नहीं माना जाता है। लेकिन जब यह समस्या लगातार हो रही हो या इसके लक्षण गंभीर हो जाएं तो इसे गंभीर माना जाता है। अगर आपको भी पेशाब रुकने की समस्या हो रही है तो इसके लिए एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सबसे पहले इस समस्या में डॉक्टर आपकी जांच करेंगे और उसके बाद इस समस्या इलाज के लिए दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। अगर संक्रमण या अन्य किसी वजह से ये समस्या हो रही है तो एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा गंभीर मामलों में सर्जरी भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : यूरिन इंफेक्शन से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या खानपान और जीवनशैली के कारण भी हो सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण भी पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए स्वस्थ और संतुलित खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। महिलाओं में पेशाब रुकने की समस्या से बचाव के लिए आप ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखें।

(all image source - freepik.com)

Read Next

प्रेग्नेंट हैं तो कब लगवाएं कोरोना की वैक्‍सीन? जानें प्रेग्नेंसी और वैक्‍सीन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

Disclaimer