Tuna Fish in Hindi: मछली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मछली में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप भी नॉनवेजिटेरियन हैं, तो टूना मछली (Tuna Fish in Hindi) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। टूना एक विशेष प्रकार की मछली है, इसे टन्नी नाम से भी जाना जाता है। टूना मछली प्रोटीन, पोटैशियम और ऊर्जा का अच्छा सोर्स होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं टूना मछली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं (Tuna Fish Benefits)।
टूना मछली में पोषक तत्व (Tuna Fish Nutrition)
टूना मछली या फिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी, ऊर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इस मछली में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक भी होता है। टूना मछली विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का भी अच्छा सोर्स है। यह विटामिन बी12, विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ए से भी भरपूर होता है। साथ ही टूना मछली में हेल्दी फैट (Tuna Fish Benefits for Health) होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
टूना मछली के फायदे (tuna fish benefits)
टूना मछली खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं, मांसपेशियों का निर्माण भी होता है। टूना मछली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। जानें टूना मछली खाने के लाभ (Tuna Fish Benefits)-
1. हड्डियां मजबूत बनाए टूना मछली (Tuna Fish for Bones)
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत पड़ती है। कैल्शियम हड्डियों को निर्माण और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है। टूना मछली में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही तत्व होते हैं, जिससे हड्डियां हमेशा स्वस्थ रहती हैं। यह हड्डी रोग के जोखिम को भी कम करता है।
2. इम्यूनिटी बढ़ाए टूना मछली (Tuna Fish Boost Immunity)
तरह-तरह के वायरस, बैक्टीरिया से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। टूना मछली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो इम्यून हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको टूना मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. ऊर्जावान बनाए टूना मछली
ऊर्जा की कमी शरीर में थकान, कमजोर पैदा करता है। टूना मछली ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में टूना मछली खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी पूरी होती है, साथ ही आप ऊर्जावान भी बने रहते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या रूखेपन के कारण आपकी त्वचा भी दिखने लगी मछली के स्किन जैसी? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय
4. त्वचा के लिए फायदेमंद टूना मछली (Tuna Fish Benefits for skin)
टूना मछली (Tuna Fish ke Fayde) को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी एजिंग और एंटी रिंकल गुण होते हैं, जो त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में कारगर होते हैं। इसलिए त्वचा के लिए भी टूना मछली खाना लाभकारी माना जाता है।
5. आंखों के लिए लाभकारी टूना मछली (Is Tuna Fish Good for Eyes)
अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी आप टूना मछली का सेवन कर सकते हैं। टूना मछली नेत्र रोग से बचाता है। साथ ही यह आंखों को बीमारियों से सुरक्षित रखता है। टूना मछली में मौजूद तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
टूना मछली खाने के नुकसान (Tuna Fish Side Effects)
- टूना मछली में मरकरी अधिक होती है, ऐसे में इसे गर्भावस्था में खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र का विकास बाधिक हो सकता है।
- अधिक मात्रा में टूना मछली खाने से बचें। क्योंकि इससे पाचन क्रिया से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
- मछली को हमेशा अच्छी तरह से साफ करके और पकाकर ही खाएं। मछली को साफ न करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
आप भी टूना मछली (Tuna Fish in Hindi) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।