Expert

तनाव से राहत दिलाता है कांसा फुट मसाज, इस मसाज को करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

कांसा फुट मसाज एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार तकनीक है जो पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से आराम दिलाती है और इसके अनेक लाभ भी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
तनाव से राहत दिलाता है कांसा फुट मसाज, इस मसाज को करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपना सही से ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दिनभर की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, लंबे समय तक खड़े रहना, ऊंची एड़ी के जूते या सैंडल पहनना, या फिर लगातार चलना, ये सभी आदतें हमारे पैरों पर बुरा असर डाल सकती हैं। दिनभर की थकान से पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और सूजन जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने वाले लोग जैसे कि शिक्षक, डॉक्टर और होटल स्टाफ के लिए यह समस्याएं और भी गंभीर हो सकती हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में पैरों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के कई कारगर उपाय हैं। इनमें से एक खास उपचार है कांसा फुट मसाज, जो न सिर्फ पैरों को आराम देता है, बल्कि पूरे शरीर को संतुलित और तनावमुक्त करता है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, कांसा फुट मसाज के क्या-क्या फायदे हैं।

कांसा फुट मसाज क्या है?

कांसा फुट मसाज एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार तकनीक है, यह मसाज कांसे से बने बर्तन, जिसे "कांसा वटकी" कहा जाता है, की मदद से की जाती है। यह मसाज केवल पैरों को आराम देने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के आंतरिक अंगों को भी शुद्ध करने में मदद करती है।

कांसा फुट मसाज के फायदे

1. थके हुए पैरों को आराम देना

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में, लोग लंबे समय तक खड़े रहते हैं या चलते हैं, जिससे पैरों में थकान और दर्द होना सामान्य है। कांसा फुट मसाज थके हुए पैरों को आराम प्रदान करती है। मसाज के दौरान पैर की मांसपेशियों को सुकून मिलता है, जिससे थकान दूर होती है और पैरों में फिर से ताजगी महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: हाथ से पैर के तलवों पर ताली बजाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, आप भी कर सकते हैं प्रैक्टिस

2. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

कांसा फुट मसाज से पैरों में रक्त और लसीका परिसंचरण  (blood and lymph circulation) बेहतर होता है। यह सर्कुलेशन पैरों की मांसपेशियों और जोड़ों के लिए जरूरी है, ताकि वे सही से काम कर सकें। मसाज के दौरान शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पैरों की कोशिकाओं को पोषण मिलता है।

foot care

3. जोड़ों के लिए लाभकारी

कांसा फुट मसाज जोड़ों के लिए भी लाभकारी होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो घुटनों या टखनों में जकड़न या दर्द महसूस करते हैं। मसाज से न केवल मांसपेशियों में तनाव कम होता है, बल्कि जोड़ों के लचीलेपन में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: पैर के तलवे में खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

4. आंखों की थकान से राहत

कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा उपयोग आंखों को थका देता है। कांसा फुट मसाज न केवल पैरों के लिए अच्छी है, बल्कि यह आंखों की थकान और तनाव को भी कम करने में मदद करती है। यह मसाज तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और आंखों की रोशनी को बनाए रखने में सहायक होती है। आजकल मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कांसा फुट मसाज इन समस्याओं को कम करने में मदद करती है। मसाज के दौरान दिमाग को आराम मिलता है, जिससे मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होता है और नींद में भी सुधार होता है।

5. मांसपेशियों और लिगामेंट्स के लिए फायदेमंद

शरीर के निचले अंगों की मांसपेशियां और लिगामेंट्स भी कांसा फुट मसाज से मजबूत और हेल्दी होते हैं। मसाज के दौरान मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे वे लचीले और मजबूत बनते हैं। यह पैरों के दर्द और जकड़न को कम करने में मदद करता है।

निष्कर्ष

पारंपरिक कांसा फुट मसाज एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार है जो न केवल पैरों को आराम देती है, बल्कि पूरे शरीर को संतुलित और शुद्ध करने में मदद करती है। यदि आप तनाव, थकान या किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह मसाज आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

Navratri 2024: शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं नवरात्रि के उपवास, पर बरतें जरूरी सावधानी

Disclaimer