सर्दियों में सुबह नींद नहीं खुलती? अपनाएं ये टिप्स, सुबह जल्दी उठने में मिलेगी मदद

सर्दियों में अक्सर लोगों की नींद नहीं खुलती है। रात को डिनर के बाद कुछ समय के लिए वॉक करें। इससे नींद पूरी हो जाएगी और सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में सुबह नींद नहीं खुलती? अपनाएं ये टिप्स, सुबह जल्दी उठने में मिलेगी मदद


Tips To Wake Up Early In The Morning During Winter In Hindi: जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाती है, हमारी नींद और गहरी हो जाती है। इन दिनों सुबह उठना अपने आप में एक चैलेंज हो जाता है। अगर कच्ची नींद में उठ जाएं, तो पूरा दिन आलस बना रहता है और थकान भर जाती है। यही नहीं, अगर सर्दियों के दिनों में नींद कच्ची रह जाए, तो आंखों में जलन, सिरदर्द और कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे उपाय आजमाएं, जो आपकी नींद पूरी होने में मदद करें। साथ ही, सुबह उठने में भी आलस न आए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं। इन्हें जरूर अपनाएं।

रात को वॉक करके सोएं- Walk After Dinner

Walk After Dinner

यह बात तो एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि रात को डिनर के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे खाया हुआ हजम होने में मदद मिलती है, गैस और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम नहीं होती है। यहां तक कि वॉक करने की वजह से नींद भी अच्छी आती है। दरअसल, जब आप डिनर के बाद कुछ समय के लिए वॉक करते हैं, तो शरीर में थकान भर जाती है। थकन की वजह से रात को सोने में मदद मिलती है। इस तरह, आपकी रात के समय नींद पूरी हो जाती है, जिससे सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। रात को वॉक के बाद सोने से सुबह उठकर आप फ्रेशनेस भी फील करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Sleep: इन 5 कारणों से लोगों को सर्दियों में ज्यादा आती है नींद, जानें सर्दी में भी जल्दी उठने का उपाय

सुबह उठते ही एक्टिव हो जाएं- Be Active In The Morning

सुबह नींद नहीं खुलती है, फिर भी रोजमर्रा के कामकाज के लिए उठना ही पड़ता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बिस्तर से बाहर निकलने में बहुत ज्यादा आलस दिखाते हैं, तो आंख खुलने के तुरंत बाद आप कुछ एक्टिव करें। कहने का मतलब है कि आप सुबह उठते ही एक्सरसाइज या योगा करें। ऐसा करने से नींद खुलने में मदद मिलेगी और शरीर एक्टिव मोड में भी आ जाएगा। आप चाहें, तो रोजाना सुबह उठकर कुछ मिनटों के लिए एरोबिक डांस कर सकते हैं। यह भी आंख खोलने में मदद करती है।

उठने के तुरंत बाद शॉवर लें- Take A Shower

अगर आप उन लोगां में से हैं, जिनकी सुबह नींद नहीं खुलती है, तो आप सुबह उठकर नहाने की आदत बना सकते हैं। जो लोग सुबह उठते ही नहाने चले जाते हैं, उनकी नींद तो टूट ही जाती है। साथ ही, एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग भी फील होता है। इन दिनों, आप नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। शरीर पर गर्म पानी डालने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो आपको एलर्ट होने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह नहीं उठ पाते जल्दी तो आज से ही फॉलो करें मेरे आजमाए ये 5 तरीके

रात को खुद को टास्क असाइन करें- Assign Morning Task To Yourself

अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले अपने आपको कोई जरूरी टास्क असाइन करें। यह जानकर, आपको हैरानी होगी। लेकिन, जब सुबह-सुबह कोई अर्जेंट काम करने को होता है, तो नींद खुलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप सोने से पहले खुद को बार-बार याद दिला सकते हैं कि आपको सुबह जल्दी उठना है। अगर आप खुद से यह बात दोहराएंगे, तो सुबह जल्दी उइने में मदद मिलेगी।

अलार्म घड़ी को बेड से दूर रखें- Keep Alarm Clock Away From The Bed

Keep Alarm Clock Away From The Bed

हालांकि, इन दिनों ज्यादातर लोग अपने सिरहाने पर मोबाइल लेकर सोते हैं। मोबाइल में ही अलार्म लगाया जाता है। आप सबसे बड़ी गलती यही करते हैं। अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो अलार्म लगाकर फोन को या अलार्म क्लॉक को खुद से दूर रख लें ताकि उसे बंद करने के लिए आपको बेड से उठना पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

सुबह जल्दी नींद नहीं खुलती तो क्या करें?

सर्दियों के दिनां में यह बहुत आम समस्या होती है। लेगों की नींद नहीं खुलती है। ऐसे में आपको कुछ टिप्स आजमाने चाहिए, जैसे रात को जल्दी सो जाएं। सोने से पहले मोबाइल न देखें। रात को हल्का खाना खाएं और कुछ समय के लिए वॉक करें। इसके अलावा, मॉर्निंग रूटीन फिक्स करें ताकि सुबह उठने में मदद मिले।

सर्दियों में बिस्तर से उठना मुश्किल क्यों होता है?

सर्दियों में लोगों को देर तक सोना बहुत अच्छा लगता है। वहीं, सुबह बिस्तर से निकलने में आलस आता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सूरज की रोशनी इन दिनों कम नजर आती है। इससे हमारे शरीर में मेलाटोनिन नाम के हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं, जो कि सर्कैडियन रिदम को डिस्टर्ब करता है। यह एक तरह की बॉडी क्लॉक होती है, जो सोने और उठने के टाइम को रोशनी के हिसाब से फिक्स करती है।

सर्दियों में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

सर्दियों के दिनां में सुबह उठना भले ही मुश्किल हो, लेकिन अच्छी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए आपको 6 से 7 बजे के बीच जग जाना चाहिए। यह समय बहुत अच्छा होता है। इस दैरान आउटडोर एक्सरसाइज करने से फ्रेश एयर मिलती है, जो आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या स्ट्रेस की वजह से आपको माइग्रेन हो सकता है? जानें बचाव

Disclaimer