Doctor Verified

पेट के परत (Stomach Lining) को नेचुरली कैसे रिपेयर करें? एक्सपर्ट से जानें फूड्स और जरूरी विटामिन्स

Stomach lining healing foods: पेट की अंदरूनी परतें, पाचन क्रिया के काम काज को सही रखने में मदद करते हैं। लेकिन इनमें सूजन की समस्या देखी जाती है। एक्सपर्ट से जानते हैं इन परतों को हेल्दी कैसे रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के परत (Stomach Lining) को नेचुरली कैसे रिपेयर करें? एक्सपर्ट से जानें फूड्स और जरूरी विटामिन्स


Stomach lining healing foods: हमारे पेट में कई सारी परतें होती हैं। हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल सभी का इन परतों पर असर पड़ता है। कई बार इन परतों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति को जानना चाहिए कि पेट की लाइनिंग को किन चीजों से नुकसान होता है और इन्हें हेल्दी कैसे रखें? Dr. Prasad Bhate, HOD & Consultant-Medical Gastroenterology, Manipal Hospital, Baner, Pune से जानते हैं विस्तार से। लेकिन, सबसे पहले जानते हैं पेट की अंदरूनी परतें (Stomach Lining) है क्या?

पेट की अंदरूनी परतें हैं क्या-What is Stomach Linning?

पेट की परत, जिसे गैस्ट्रिक म्यूकोसा (gastric mucosa) के नाम से भी जाना जाता है। यह एपिथेलियल सेल्स (Epithelial cells) कोशिकाओं की एक सुरक्षात्मक परत है जो पेट को ढकती है। एपिथेलियल सेल्स एक खास प्रकार की कोशिकाएं होती हैं जो कि किसी भी प्रकार के इंफेक्शन के खिलाफ शरीर के लिए एक सुरक्षात्मक परत बनाती हैं। इसकी वजह से आप इंफेक्शन और सूजन से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या नमक का पानी यीस्ट इन्फेक्शन को ठीक कर सकता है? डॉक्टर से जानें

Stomach lining का काम क्या है?

पेट की अंदरूनी परतों का सबसे पहले काम है पेट को ज्यादा एसिड प्रोडक्शन से बचाना (Protecting the stomach from acid)। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने (Aiding digestion) में मददगार है। इसके अलावा पेट की परतों में एंजाइम होते हैं जो भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं और संक्रमण को रोकने (Preventing infection) और बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करते हैं।

weak_stomach_lining_causes_symptoms

पेट की अंदरूनी परतों की कमजोरी के लक्षण-Symptoms for weak stomach lining

  • -अक्सर पेट खराब होना या पेट में दर्द रहना।
  • -मतली और उल्टी।
  • -पेट में भरापन या जलन महसूस होना।
  • -भूख न लगना
  • -बहुत ज्यादा गैस की समस्या होना।

पेट की अंदरूनी परतों को नुकसान पहुंचाने वाले कारक-Causes of weak stomach lining

Dr. Prasad Bhate बताते हैं कि पेट की अंदरूनी परतों को कुछ चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं जैसे कि

  • -अगर आप ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं तो आपको यह दिक्कत हो सकती है।
  • -शराब, चाय और कॉफी जैसी चीजों के ज्यादा सेवन से बचें क्योंकि यह पेट की परतों में सूजन पैदा कर सकते हैं।

इसके अलावा तनाव, खराब डाइट जिसमें ज्यादा फैटी और शुगरी फूड्स भी शामिल हैं, इनके सेवन से भी पेट की लाइनिंग खराब हो सकती है। साथ ही दवाएं जैसे स्टेरॉयड भी पेट की परतों को कमजोर कर सकते हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ भी पेट की परतों में कमजोरी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी लगातार बढ़ने के कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें 4 मुख्य फैक्टर

पेट की अंदरूनी परतों को हेल्दी कैसे रखें-How to keep stomach lining naturally healthy in hindi

Dr. Prasad Bhate बताते है कि सबसे पहले तो पेट की परतों को हेल्दी रखने के लिए जंक फूड का सेवन कम करें। ये पेट की परतों में सूजन का कारण बन सकते हैं। साथ ही शराब और धूम्रपान से सख्ती से बचना चाहिए। शराब और धूम्रपान हमारे पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ाते हैं और पेट की अंदरूनी परत में सूजन पैदा करते हैं। शराब और धूम्रपान छोड़ दें तो एसिड प्रोडक्शन कम होने के साथ ही अंदरूनी परत ठीक हो जाती है।

पेट की अंदरूनी परतों को हेल्दी रखने वाले फूड्स-Foods to Heal the Stomach Lining

  • -विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन सी (Vitamin C) का सेवन करें जो कि आंत की म्यूकोसल परत के मरम्मत और रखरखाव में मदद करते हैं।
  • - इसके अलावा ग्रीन टी पिएं, शहद लें और दही खाएं।
  • -शकरकंद का सेवन भी इस स्थिति में काफी फायदेमंद है।
  • -आप ज्यादा से ज्यादा प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करें जो कि पेट की अंदरूनी परतों को हेल्दी रखने में मददगार है।

अतिरिक्त सुझाव-Additional Tips

हाइड्रेटेड रहें यानी अपने पेट की परत को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पिएं। इससे एसिड प्रोडक्शन भी कम होता है और पेट की परतें भी हेल्दी रहती हैं। स्ट्रेस, शरीर में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ा देता है तो इसलिए स्ट्रेस मैनेज करें। रोज ध्यान, योग या तनाव कम करने वाली गतिविधियों को करें। जलन पैदा करने वाली चीजों से बचें जैसे मसालेदार फ्राइड फूड्स। इन खाद्य पदार्थों और सुझावों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करके आप अपने पेट के काम काज को हेल्दी रख सकते हैं।

Read Next

डीजेनेरेटिव डिस्क डिजीज का खतरा बढ़ाने वाले कारक क्या हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer