Doctor Verified

बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, जल्दी से नहीं पड़ेंगे बीमार

How To Improve Kids Health: बच्चों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। आइए इस लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, जल्दी से नहीं पड़ेंगे बीमार

How To Keep Your Child Fit And Healthy: बड़ों की तुलना में बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, इसलिए बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। वहीं अस्वस्थ खानपान की आदत भी बच्चों की सेहत पर असर डालने लगती है। यह चीजें सही ग्रोथ और शरीर मजबूत बनाने से रोक सकती हैं। ऐसे में बच्चों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है, जिसमें डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मालविका सहगल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चों को हेल्दी रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर की है। 

kids health

बच्चों की सेहत बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips And Tricks To Improve Children's Health

ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी रखें

ज्यादातर घरों में लोग ब्रेड बटर या रेडी टू ईट चीजों का सेवन करते हैं। इन चीजों से बच्चे के शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए नाश्ते में केवल घर की बनी चीजें ही उन्हें खाने के लिए दें। इसके लिए आप इडली, डोसा, उपमा या पोहा उन्हें दे सकते हैं। इससे उनके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। 

घर में बनी नेचुरल स्प्रेड दे

अगर बच्चों को स्प्रेड जैसे कि चॉकलेट स्प्रेड, जेम या केचप की आदत है, तो इन चीजों की जगह हेल्दी चीजें दें। इन मार्केट प्रोडक्टस में प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किये जाते हैं, जो बच्चों की सेहत को नुकसान कर सकते हैं। इनकी जगह घर में तैयार की गई स्प्रेड जैसे कि पीनट बटर या आल्मंड बटर उनकी डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़े- अच्छी सेहत के लिए अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 आदतें, जीवनभर मिलेगा फायदा 

खेलने और सोने का समय निर्धारित करें

बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए खेलना और पर्याप्त नींद लेना दोनों जरूरी है। अगर बच्चे खेलना पसंद नहीं करते, तो इससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। साथ ही अधूरी नींद उन्हें अंदर से कमजोर कर सकती है। इसलिए बच्चों के खेलने और सोने का समय निर्धारित करके रखें। 

पैकेज्ड फूड्स का सेवन न करने दें

पैकेज्ड फूड्स जैसे कि जंक फूड और चिप्स जैसी चीजें सेहत को नुकसान कर सकती हैं। इसलिए इनकी जगह घर के खाने की आदत बनाएं। आप घर पर ही नए-नए व्यंजन तैयार करके बच्चों को खिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- अपने बच्चों में शुरू से डालें ये 5 आदतें, जीवनभर रहेंगे हेल्दी और एक्टिव और दूर रहेंगी सैकड़ों बीमारियां

रोज दो फल जरूर खिलाएं

फलों में मौजूद पोषक तत्व बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को फल खाने की आदत जरूर बनाएं। बच्चों को रोज 2 अलग-अलग फल जरूर खिलाएं, जिससे उन्हें फल खाने की आदत बन पाए। 

पैकेज्ड जूस बंद कर दें

पैकेज्ड जूस में केवल प्रिजर्वेटिव और चीनी होती है। इनका सेवन करने से बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए इनकी जगह ताजे फलों का जूस, नींबू पानी, नारियल पानी देना शुरू करें। 

डाइट में करें खास बदलाव

मौसम में बदलाव होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट में हल्दी और काली मिर्च का दूध, च्यवनप्राश और तुलसी का पानी जरूर एड करें। 

इन टिप्स के जरिए बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि आप भी उनके साथ इन्हीं चीजों का सेवन करें, इससे बच्चों को बदलाव अपनाने में आसानी होगी। 

 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Malvika Sahgal (@malvikasahgal)

Read Next

बच्चों को प्रेशर अल्सर की समस्या क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer