How To Deal With Mood Swings During PMS: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला में अलग-अलग होती है। किसी को पेट में क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं, तो कुछ लड़कियों को कमर दर्द ज्यादा रहता है। इसी तरह कई लड़कियों को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। मूड स्विंग्स की समस्या पीएमएस के दौरान यानी पीरियड्स से पहले शुरू हो जाती हैं। यह एक तरह का सिंड्रोम है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले ही समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस समस्या के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। ऐसे में मूड स्विंग्स की समस्या महिलाओं में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। अगर लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव अपनाए जाएं, तो इस समस्या को काफी कंट्रोल किया जा सकता है। आइए इस लेख में जानें पीएमएस के दौरान मूड स्विंग्स कंट्रोल करने के लिए टिप्स।
पीएमएस दौरान मूड स्विंग्स कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Mood Swings During PMS
पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दें- Focus on Positive Things
मूड स्विंग्स के दौरान अक्सर निगेटिव चीजें जल्दी दिमाग में आती हैं। ऐसे में व्यक्ति बिना कारण भी उदास महसूस करता है। अगर आपके साथ भी पीएमएस में ऐसा होता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। उन सभी चीजों से ध्यान हटा लें, जो आपको निगेटिव महसूस कराती हैं। केवल उन चीजों पर गौर करें, जिनसे आप पॉजिटिव महसूस करते हैं।
हर्बल टी पिएं- Consume Herbal Drinks
अपनी डाइट में हर्बल टी जरूर शामिल करें। क्योंकि हर्बल टी में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो मूड स्विंग्स कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह माइंड और बॉडी दोनों को रिलैक्स करने में मदद करती हैं। साथ ही, इनके सेवन से स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कंट्रोल होती है। मूड स्विंग्स कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में लैवेंडर, कैमोमाइल टी, पेपरमिंट टी या सौंफ की चाय भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स से पहले होते हैं मूड स्विंग्स? इन नेचुरल उपायों से दूर करें ये समस्या
डाइट का विशेष ख्याल रखें- Focus on Diet
पीएमएस के दौरान आपको डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप जंक फूड ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपको पीरियड्स में परेशानी हो सकती है। मूड स्विंग्स के दौरान अक्सर हमारा जंक खाने का ज्यादा मन होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप केवल हेल्दी चीजें ही खाएं। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां एड करें।
पर्याप्त नींंद जरूर लें- Sleep Well
इस दौरान आपको अपनी स्लीप साइकिल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। नींद पूरी न होने से आपको मूड स्विंग्स ज्यादा हो सकते हैं। इसके कारण आपको चिड़चिड़ापन और बैचेनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। पर्याप्त नींद लेने से आपकी बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके
मनपसंद चीजों पर ध्यान लगाएं- Focus On Your Interest
अपने मनपसंद चीजों पर ध्यान लगाने से आप अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपकी बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहेंगे। इसके अलावा, उन लोगों के साथ वक्त बिताएं जिनके साथ आप अच्छा महसूस करते हैं।
अगर आपको इस दौरान मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद न आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।