सर्दी में हड्डियों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो अपनाएं ये टिप्स

सर्दियां आते ही जोड़ो में दर्द होने लगता है, लेकिन कुछ सावधानियों से आप हड्डियों में होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी में हड्डियों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों में अक्सर हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है। ये परेशानी मुख्य रूप से बुजुर्गों को परेशान करती है। दरअसल इस समय रक्त प्रवाह प्रभावित होता है जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द व सूजन की समस्या देखने को मिलती है। विटामिन डी की कमी होना भी जोड़ों व हड्डियों में दर्द की वजह बनता है। लेकिन जीवनशैली व खानपान की आदतों में बदलाव कर आप सर्दियों में होने वाले जोड़ों व हड्डियों के दर्द को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। 

वजन के नियंत्रित बनाएं रखें 

सर्दियों में वजन को नियंत्रित बनाए रखना चाहिए। इस समय अधिकतर लोगों का वजन बढ़ जाता है। वजन को नियंत्रत बनाए रखने से हड्डियों में किसी प्रकार की समस्या नहीं हीतो है। जब आप मोटे हो जाते हैं या आपका वजन बढ़ जाता है तो उससे हड्डियों में दबाव पड़ता है। 40 साल से अधिक आयु के लोगों को ये परेशानी अधिक होती है।  

इसे भी पढ़ें : Cold Weather Joint Pain: सर्दियों में बढ़ सकता है पुराने जोड़ों का दर्द, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका

join pain care

शरीर को सक्रिय बनाएं रखें 

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से लोगों कम सक्रिय रहते हैं। इस समय लोग अपना ज्यादातर समय बेड पर कंबल के अंदर ही बिताना पसंद करते हैं। हालांकि इस समय कम सक्रिय होने की वजह से लोगों को जोड़ों व हड्डियों में दर्द होने लगता है। अगर आप सर्दी में बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो अपने कमरे में ही टहलें। इससे आपकी शरीर में सक्रियता बढ़ती है।  

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं 

सर्दियां हो या गर्मी हर मौसम में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक होता है। शुष्क हवा आपको जल्द ही डिहाइड्रेट कर देती है। ऐसे में यदि आप ठंडा पानी नहीं पीना चाहते हैं तो हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में पानी का आवश्यक स्तर बना रहता है। 

सुबह एक्सरसाइज करें  

सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आप अपनी हड्डियों के दर्द को कम कर सकते हैं। इस समय आप हल्के योगा आसान भी कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डियों में अकड़न नहीं होती है। नियमित एक्सरसाइज करने से रक्तचाप सही होता है। इसके साथ ही हृदय स्वास्थ्य व सांस की समस्या भी नहीं होती है।  

संतुलित आहार का सेवन करें

सर्दियों के मौसम में मीठा खाने का मन करता है। साथ ही यदि आप इस मौसम में तली भूनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। सर्दियों के मौसम हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों व फलों का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जोड़ों के दर्द को दूर करते हैं ये आहार, जानें किन चीजों को डाइट में करें शामिल

शराब व धूम्रपान न करें  

शराब व धूम्रपान से बोन डेंसिटी प्रभावित होती है। इसके साथ ही आपको कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए सर्दियों में शराब व धूम्रपान से दूर रहें। 

 

Read Next

ऊंची तकिया लगाकर सोने से हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार, जानें सोने का सही तरीका

Disclaimer