बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इसका इलाज

बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने पर दस्त व उल्टी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर से जानें कि आपको इस समय क्या करना चाहिए?  
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इसका इलाज


बच्चों में अक्सर पेट में दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में माता पिता घबरा जाते है। इस समस्या में बच्चे बेहद ही शांत हो जाते हैं। बच्चों पेट में फ्लू होने की वजह से उनको दर्द महसूस होता है। इसे गैस्ट्रोएंटेराइटिस भी कहा जाता है। ये समस्या मुख्य रूप से बच्चों की आंतों में संक्रमण की वजह से होती है। इसकी वजह से बच्चों को अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। पेट का फ्लू, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के कुछ हिस्सों को प्रभावित करता है। कुछ लोग इसे स्टमक बग के रूप से जानते हैं। इस स्थिति में बैक्टीरिया गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में संक्रमण करते हैं और आंतों में सूजन का कारण बनते हैं। इस रोग में बच्चों का पाचन तंत्र प्रभावित होता है। 

बच्चों में पेट में इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) होने के बारे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विभागाध्यक्ष और निदेशक बाल रोग डॉ. परविंदर सिंह नारंग ने विस्तार से बताया कि इस रोग में बच्चों को क्या लक्षण महसूस होते हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।  

बच्चों में स्टमक फ्लू होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? Symptoms of Stomach Flu in Toddlers in Hindi  

पेट का इंफेक्शन या फ्लू होने पर बच्चों में उल्टी व दस्त दो मुख्य लक्षण दिखाई देते हैं। अगर बच्चे को बार बार उल्टी या दस्त हो रहा है तो इस स्थिति में उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। आगे जानते हैं बच्चों में स्टमक फ्लू होने पर दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में। 

  • बच्चे को दस्त होना,  
  • पेट दर्द और ऐंठन,  
  • बुखार आना,   
  • बच्चे को ठंड लगना,  
  • जी मिचलाना,  
  • बच्चे को बार बार उल्टी करना,  
  • बच्चे को भूख न लगना,  
  • बच्चे को सिर दर्द में दर्द होना,  
  • मांसपेशियों में दर्द होना,  
  • बच्चों को थकान होना,  
  • बच्चे को अधिक नींद आना, आदि।  

यदि आपके बच्चे को स्टमक फ्लू है, तो वह पेट दर्द की वजह से बार बार रोने भी लगता है। इसके अलावा बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। स्टमक फ्लू वाले शिशुओं को बुखार होने की संभावना कम होती है।  

इसे भी पढ़ें : बच्चों को भी हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज 

stomach flu in toddlers

बच्चों के पेट में इंफेक्शन (Stomach Flu) का इलाज कैसे होता है?  

बच्चों में स्टमक फ्लू होने पर डॉक्टर उसके मूल कारण का पता लगाकर इलाज करते है। इसमें बच्चे को नीचे बताए गए तरीके से इलाज किया जाता है।  

  • दस्त के समय बच्चे के शरीर से बाहर हुए नमक की मात्रा को सही करने के लिए उसे नमक खाने की सलाह दी जाती है। 
  • अगर बच्चे को बैक्टीरिया की वजह से स्टमक फ्लू हुआ है तो उसको एंटीबायोटिक्स दवाएं दी जाती है।  
  • इसके अलावा एनाल्जेसिक दवाएं व कुछ अन्य देवाओं से बच्चे का इलाज किया जाता है।  
  • इस समय बच्चे के शरीर में पानी की कमी हो सकती है, ऐसे में उसको पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देने चाहिए।  

बच्चे के पेट में इंफेक्शन के घरेलू उपाय-  Home Remedies for Stomach Flu in Toddlers in hindi  

बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने पर घरेलू देखरेख से उसकी रिकवरी के समय को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको आगे कुछ उपाय बताए जा रहे हैं।  

  • बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तरल चीजें देते रहें।  
  • यदि बच्चा बेहद छोटा है और स्तनपान करता है तो उसे थोड़ी थोड़ी देर में स्तनपान कराएं।  
  • इस समय आप बच्चे को ओआरएस का घोल दे सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाएं ब्राउन राइस, कब्ज से मिलेगा छुटकारा 

बच्चे का पेट के इंफेक्शन (स्टमक फ्लू) से कैसे बचाव करें ? 

बच्चे को पेट के इंफेक्शन से बचाने के लिए आप उसके हाथ को थोडी-थोड़ी देर में धुलाएं। साथ ही बच्चा को हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताएं। इसके अलावा भी आपको आगे बताए गए उपायों को अपनाना चाहिए।  

  • बच्चे को छींकते या खांसते समय मुंह व नाक में कपड़ा या रूमाल रखने के लिए कहें।  
  • बच्चे को किसी का जूठा भोजन शेयर करने के लिए न कहें।  
  • बच्चे के कपड़ों व बिस्तर को साफ रखें। इससे बच्चों में कीटाणुओं से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।  
  • बच्चे के खिलौनों को गर्म पानी व डिटर्जेंट से साफ करें। इससे स्टमक फ्लू (पेट में इंफेक्शन) का खतरा कम होता है।  
  • बच्चे के तौलिये को अलग करें। इससे भी उन्हें संक्रमण की संभावना होती है।  

 

Read Next

पार्किंसन बीमारी क्या है और क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण

Disclaimer