हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा (Hidradenitis suppurativa) एक त्वचा की स्थिति है जो त्वचा के नीचे दर्दनाक गांठ का कारण बनती है। त्वचा या त्वचा के गांठ के कारण सुरंग बन सकती है। ये त्वचा संबंधित स्थिति ज्यादातर उन जगहों को प्रभावित करती है जहां त्वचा एक साथ रगड़ती है। वैसे तो अक्सर युवावस्था के बाद हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा शुरू हो जाता है। लेकिन ये कई महीनों और कई सालों तक भी रह सकता है। ये आपकी त्वचा पर काफी बुरा प्रभाव डालने का काम करता है, इसके इलाज के लिए दवाएं और सर्जरी इसके लक्षणों को कम करने और जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकती हैं।
जरूरी है कि इसकी आप जल्द से जल्द पहचान करना सही समय पर इलाज कराएं। सही समय पर इलाज कराने के लिए आपको इससे जुड़ी जानकारी भी होना जरूरी है जिससे आप इसे आसानी से पहचान कर डॉक्टर से संपर्क कर सकें। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा का कारण क्या है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचाव कैसे किया जाए।
हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा का कारण (Causes of HideDenitis suppurativa)
हिड्रैडेनाइटिस सपुर्तिवा के कारण कि अगर बात की जाए तो सही मायने में इसके सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये आपके शरीर पर तब तक होता है जब आपकी त्वचा में रोम छिद्र पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाते हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह हार्मोन में हो रहे बदलाव के कारण होता है, तो कई एक्सपर्ट्स कहते हैं ये जेनेटिक बीमारी है। लेकिन आपको बता दें कि ये कोई संक्रमण नहीं है न ही ये बीमारी किसी एक इंसान से दूसरे में फैलती है।
लक्षण (Symptoms)
हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा (Hidradenitis suppurativa) के लक्षण आपको बहुत जल्दी पहचानने में थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती हैं लेकिन आप कुछ तरीकों से आसानी से पहचान सकते हैं। जैसे:
ब्लैकहेड्स: अगर आपकी त्चवा पर ब्लैकहेड्स युक्त छोटे-छोटे गड्ढे वाली त्वचा नजर आ रही है या "डबल-बैरेल्ड" में दिखाई देते हैं, तो ये हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा की एक सामान्य विशेषता है।
दर्दनाक गांठ: त्वचा पर छोटी-छोटी गांठ बनने की स्थिति में आपको ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर त्वचा के नीचे एक दर्दनाक गांठ से बनती है जो कुछ हफ्तों या कई महीनों तक भी बनी रह सकती है। ये स्थिति आमतौर पर आंतरिक जांघ, स्तन और कूल्हों के आसपास में दिखाई देती है।
इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ही ट्राई करें ये 3 कोरियाई ब्यूटी हैक, जानें इन्हें करने का तरीका
किन चीजों से है ज्यादा खतरा (Risk Of Hidradenitis Suppurativa)
हिडेनडेनाइटिस सपुराटिवा विकसित होने के पीछे कई अहम खतरे भी होते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज करते हैं। जैसे:
- त्वचा संबंधित ये स्थिति बढ़ती उम्र के साथ भी देखी जाती है। ये सबसे अधिक 18 और 29 साल की महिलाओं में होती है।
- पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हिडैडेनाइटिस सपुराटिवा विकसित होने का ज्यादा खतरा रहता है।
- अगर परिवार में पहले किसी को इस बीमारी का सामना करना पड़ा हो तो आपके और आपके बच्चों को इसका शिकार होना पड़ सकता है।
- लगातरा ज्यादा धूम्रपान करने वाले तम्बाकू को हिडेनडाईनाइटिस सपुराटिवा से जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपकी भी है ऑयली स्किन? चेहरे पर इन 5 चीजों का इस्तेमाल करना बन सकता है मुहासों का कारण
बचाव (Prevention)
- समय-समय पर स्किन एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।
- लक्षण दिखाई देते ही डॉक्टर के पास जाएं।
- कम से कम धूम्रपान करने की कोशिश करें।
- शरीर के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से साफ रखें।
- एक्सरसाइज या खेलने के बाद त्वचा को साफ रखने के लिए नहाएं।
हिडेनडाईनाइटिस सपुरातिवा रोग के लक्षणों को सही समय पर पहचान कर आपको तुरंत इसका इलाज कराना चाहिए या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, अगर आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Read More Articles on Other Diseases in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version