Doctor Verified

देर रात तक फोन स्क्रॉल करते रहते हैं? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

देर रात फोन स्क्रॉल करना आपकी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और आंखों पर असर डाल सकता है। जानें क्यों यह आदत नुकसानदायक हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
देर रात तक फोन स्क्रॉल करते रहते हैं? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान


रात में देर तक फोन स्क्रॉल करना अब कई लोगों की आदत बन गई है। शुरुआत में यह हल्का मनोरंजन या रिलैक्सेशन जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह आपकी सेहत पर कई तरह से असर डाल सकता है। लगातार देर रात स्क्रीन पर ध्यान देने से दिमाग हमेशा एक्‍ट‍िव रहता है, जिससे मानसिक थकान बढ़ती है और तनाव या चिंता जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, आंखों पर असर पड़ता है क्योंकि लंबा स्क्रीन टाइम आंखों में थकान, जलन और ड्राईनेस पैदा कर सकता है। इस लेख में हम जानेंगे रात में फोन स्‍क्रॉल करने के नुकसान। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. B Viswesvaran, Consultant Interventional Pulmonology and Sleep Medicine, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

1. रात में फोन स्‍क्रॉल करने से अन‍िद्रा होती है- Phone Scrolling Cause Insomnia

phone-scrolling-at-night-side-effects

रात में फोन स्क्रॉल करना क‍िसी को बुरा नहीं लगता, लेकिन यह आदत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। सबसे बड़ा प्रभाव नींद की गुणवत्ता पर होता है। फोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट, नींद को कंट्रोल करने वाले हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है। इसके कारण अन‍िद्रा की समस्‍या होती है, गहरी नींद लेने में देर होती है और जल्दी सोना मुश्किल हो जाता है। लगातार नींद की कमी से थकान, फोकस करने में परेशानी और दिनभर की प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी में कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा मोबाइल चलाने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

2. तनाव और ड‍िप्रेशन बढ़ सकता है- It Increases Stress And Depression


Dr. B Viswesvaran ने बताया क‍ि दूसरी चिंता द‍िमाग की ज्‍यादा उत्तेजना है। लगातार स्क्रॉल करने से दिमाग को बहुत सारी जानकारी, वीडियो और नोटिफिकेशन मिलते हैं, जिससे दिमाग जागरूक रहता है जबकि इसे आराम करना चाहिए। इससे तनाव और चिंता बढ़ सकती है, खासकर अगर आप दुखद खबरें देख रहे हों या सोशल मीडिया पर खुद की तुलना कर रहे हों। इससे अनिद्रा, मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

3. आंखों पर बुरा असर होता है- Harmful For Eyes

देर रात फोन इस्तेमाल करने से आंखों में तनाव, सिरदर्द, सूखी आंखें, खुजली और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पहले से मौजूद आंखों की समस्याओं जैसे ड्राई आई या दृष्टि दोष को भी बढ़ा सकता है।

4. मांसपेशियों में दर्द होता है- It Causes Muscle Pain

फोन इस्तेमाल करते समय अक्सर गर्दन और कंधे की स्थिति खराब हो जाती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है।

5. मेटाबॉलिक समस्याएं बढ़ती हैं- It Increases Metabolic Problems


Dr. B Viswesvaran ने बताया क‍ि लगातार अन‍िद्रा की कमी और ज्‍यादा स्क्रीन टाइम, मेटाबॉलिक समस्याएं बढ़ा सकते हैं। इससे वजन बढ़ना, डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। नींद की कमी से भावनात्मक कंट्रोल और याददाश्त पर भी असर पड़ता है।

फोन स्‍क्रॉल करने की आदत से कैसे बचें?- How To Prevent Habit Of Phone Scrolling

  • सोने से 30-60 मिनट पहले स्क्रीन फ्री समय बनाएं।
  • किताब पढ़ें और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
  • नियमित नींद का रूटीन रखें।
  • सबसे आसान और प्रभावी उपाय है सोने से पहले फोन दूर रखना, जिससे स्वास्थ्य और नींद दोनों बेहतर होंगी।

न‍िष्‍कर्ष:

रात में फोन चलाने की आदत से सेहत खराब हो सकती है। इससे मेटाबॉलिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, मांसपेश‍ियों में दर्द, आंख की समस्‍या, अन‍िद्रा, तनाव और ड‍िप्रेशन जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • रात में फोन ज्यादा देर तक चलाने से क्या होता है?

    रात में देर तक फोन इस्तेमाल करने से नींद खराब होती है, आंखों पर तनाव बढ़ता है और दिमाग हमेशा एक्‍ट‍िव रहता है। इससे थकान और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • देर रात तक मोबाइल देखने से कौन सी बीमारी होती है?

    लगातार देर रात मोबाइल इस्तेमाल करने से अनिद्रा, सिरदर्द, आंखों में ड्राईनेस, तनाव और मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • मोबाइल की लत को कैसे छोड़ें?

    मोबाइल की लत छोड़ने के लिए सोने से 30-60 मिनट पहले फोन दूर रखें, किताब पढ़ें या रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं और नियमित नींद का रूटीन बनाएं।

 

 

 

Read Next

सीढ़ियां चढ़ते ही क्यों तेज धड़कने लगता है दिल? जानें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 19, 2025 14:13 IST

    Published By : यशस्वी माथुर

TAGS